..................... इतिहास के साथ Love Stories में भी है दिलचस्पी तो ये फिल्में जरूर देखिए|Watch these movies, if you are interested in love stories along with history| - Hindi Filmibeat

इतिहास के साथ Love Stories में भी है दिलचस्पी तो ये फिल्में जरूर देखिए

bahubali 2

बॉलीवुड में अलग-अलग समय पर कई तरह ही फिल्में बनती हैं। कुछ फिल्मों में एक्शन होता है तो कुछ में रोमांस। कुछ फिल्में हॉरर होती हैं और कुछ फिल्में हमारे इतिहास की झलक दिखाती हैं जिन्हें पीरियड ड्रामा फिल्में कही जाती हैं। इन फिल्मों में सिर्फ इतिहास की झलक ही नहीं बल्कि उस समय की कुछ यादगार लव स्टोरिज भी दिखायी जाती हैं, जो आज के मॉडर्न दुनिया को रोमांचित कर देती हैं। इनमें बाजीराव और मस्तानी का प्यार है तो जोधा बाई और अकबर की लव स्टोरी भी है। अगर आपको भी ऐसी फिल्में देखना पसंद है जिसमें पीरियड ड्रामा के साथ-साथ लव स्टोरिज भी दिखायी गयी है तो हम आपको ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इन फिल्मों को देखना बिल्कुल ना भूले।

बाजीराव मस्तानी :

बाजीराव मस्तानी :

मराठा सेनापति बाजीराव पेशवा और राजकुमारी मस्तानी की प्रेम कहानी पर बनायी गयी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने बाजीराव और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।

जोधा अकबर :

जोधा अकबर :

मुगल सम्राट जलालुद्दीन अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई की प्रेम कहानी को फिल्म 'जोधा अकबर' में दिखाया गया है। फिल्म में जोधा बाई का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन और अकबर का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया है।

पद्मावत :

पद्मावत :

चित्तौड़ की रानी पद्मावती जो अपनी सुन्दरता और साहस के लिए जानी जाती हैं, उनकी कहानी को फिल्म 'पद्मावत' में दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में रानी पद्मावती और रावल रतन सिंह की लव स्टोरी भी बड़ी ही प्रमुखता के साथ दिखायी गयी है। फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण और रावल रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है।

अशोका :

अशोका :

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की कहानी को बड़े ही रोचक अंदाज में फिल्म 'अशोका' में दिखाया गया है, जिन्होंने युद्ध की भयावहता को देखकर हिंसा त्याग दी थी और गौतम बुद्ध की शरण में चले गये थे। फिल्म में सम्राट अशोक और कौरवकी की प्रेम कहानी भी दिखायी गयी है। फिल्म में सम्राट अशोक का किरदार शाहरुख खान और कौरवकी का किरदार करीना कपूर ने निभाया था।

मुगल-ए-आजम :

मुगल-ए-आजम :

सालों पहले आयी एपिक फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में राजकुमार सलीम और नर्तकी अनारकली की प्रेम कहानी दिखायी गयी थी। फिल्म में सलीम का किरदार दिलीप कुमार, अनारकली का किरदार मीना कुमारी और अकबर का किरदार पृथ्वीराज कपूर ने निभाया था।

बाहुबली :

बाहुबली :

2 पार्ट में बनी फिल्म 'बाहुबली' एक फिक्शन कहानी पर बनाई गई फिल्म है। इसमें एक राजकुमार अपने सिंहासन को फिर से प्राप्त करने की कोशिश करता है। फिल्म में राजकुमार और उसके पिता का डबल रोल प्रभास ने निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X