महज इतने रुपये लेकर ये हसीना बन गई थीं शाहिद कपूर की ‘साली’, 25 दिन तक करना पड़ा ये काम

वामीका गब्बी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि हाल ही में आई हुई वेब सीरीज जुबली में उनका निलोफर का रोल हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो कि पूरी तरीके से गुमराह हो चुकी है लेकिन उस राह पर भटकना नहीं चाहती है. वह लड़की पूरी तरीके से अय्याशी करती है लेकिन उसको ऐसे ऐसे जीवन के दांव पेच पता है जिससे कि वह कभी भी गिरती नहीं है.
जुबली वेब सीरीज में निलोफर का किरदार निभाती नजर आई वामिका
इस फिल्म में जय खन्ना का किरदार निभाने वाले सिद्धांत गुप्ता से जब वह इस सीरीज में मिलती है तो एक अच्छे साथी के तौर पर मिलती है. इतना ही नहीं सीरीज में दिखाया गया है कि निलोफर ठगी के जाल में भी पड़ जाती है और एक नए माहौल में अपने आप को ढालने की कोशिश करती है. इतना ही नहीं अपने लिए लड़ाई लड़ती है.
'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन के किरदार में नजर आई वामिका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सीरीज में वामिका की काफी ज्यादा तारीफ की गई है और उनकी अदाकारी को लेकर काफी ज्यादा लोगों ने उन्हें सराहा भी है. लेकिन बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं कि 2007 में जब वह सिर्फ 13 साल की थी तब वह एक फिल्म में नजर आई थी. दरअसल आपको बता दें कि शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाने वाली 'जब वी मेट' में भूमिका ने छोटा-सा रोल निभाया था. जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन गीत का किरदार निभाया था. जिसके बाद में वह लव आजकल के साथ साथ कहीं और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाती हुई नजर आई.
शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन साली बन चुकी है वामिका
यानी कि आपको बता दें कि वामिका गब्बी ऑनस्क्रीन शाहिद कपूर की साली भी कही जाती है. लेकिन यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि वामिका को यह रोल किस तरीके से मिला. एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि जब वह डांस क्लास जाती थी तो वहां पर कुछ लोग आए हुए थे और वह 'जब वी मेट' फिल्म के लिए कुछ बच्चों को फाइनल कर रहे थे. उनमें से एक मैं भी थी.
एक्ट्रेस को जब वी मेट फ़िल्म के लिए मिली इतनी सैलरी
किसी के साथ साथ आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि वामिका गब्बी ने यह भी बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग में वह तकरीबन 25 दिन काम करने गई थी और उन्हें हर दिन के ₹400 दिए जाते थे. जिस हिसाब से अगर देखा जाए तो वामिका ने उन 25 दिनों में इस फिल्म से ₹10000 कमाए थे.
साउथ से लेकर पंजाबी फिल्मों मे धमाल मचा चुकी हैं एक्ट्रेस
वामिका गब्बी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने 'सिक्सटीन' फिल्म में भी काफी अच्छी खासी एक्टिंग की थी और इतना ही नहीं 2013 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' में भी काम किया था. लेकिन इसके बाद में एक्ट्रेस को हिंदी फिल्मों में अच्छे लेंथ रोल नहीं मिल पाया और इसी वजह से उन्होंने पंजाबी और साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख करना शुरू कर दिया. जहां पर उनके काम को भी काफी पसंद किया गया और इतना ही नहीं उन्होंने तेलुगू से लेकर तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया हुआ है.


Click it and Unblock the Notifications











