तीन बच्चों की मां है ये खूबसूरत हसीना, बेटी को देख हर कोई हैरान, बोले- दोनों बहनें लग रही हैं....

वालूश्चा डिसूजा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दे कि वह अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर जानी जाती है। वालूश्चा डिसूजा को फिल्मों और वेब सीरीज में खास पहचान मिली। लेकिन अभिनेत्री के लुक्स को देखकर यह अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है कि वह शादीशुदा है या फिर नहीं।
वालूश्चा डिसूजा को देखकर यह कोई भी नहीं कह सकता है कि वह तीन-तीन बच्चों की मां बन चुकी है। अभिनेत्री को हाल ही में बेटी के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया और देखने वालों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके साथ में उनके अपनी बेटी है। वालूश्चा डिसूजा की बेटी भी लुक्स और स्टाइल के मामले में अपनी मां पर ही गई है।
वालूश्चा डिसूजा ने 'फैन' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा और इसी के अलावा वेब सीरीज क्रैकडाउन में वह नजर आ चुकी है। दोनों ही सीजन में एक्ट्रेस की एक्टिंग काफी जबरदस्त रही। वालूश्चा डिसूजा एक बड़ी सी बेटी की मम्मी भी है और हाल ही में उन्हें बेटी के साथ में देखा गया। जहां पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी तो बेटी ने भी व्हाइट टॉप और जींस पहना हुआ था।
वालूश्चा डिसूजा की करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसी दौरान फैशन कोरियोग्राफर मार्क रॉबिंसन से उन्होंने शादी कर ली थी। 19 साल की उम्र में शादी करने के बाद वह तीन बच्चों की मां बनी जिनका नाम चैनल, सीएन और ब्रुकलिन है। एक्ट्रेस के पति चाहते थे की शादी के बाद मॉडलिंग ना करके बच्चों के देखभाल करें। वालूश्चा डिसूजा ने कोशिश भी की और 10 साल बाद वह इस रिश्ते को निभाना सके और उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया। इसके बाद अभिनेत्री ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में कदम रखा।


Click it and Unblock the Notifications