डॉक्टर बनना चाहती थी ये हसीना, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा फिल्मों में काम

Waheeda Rehman

सीआईडी, नीलकमल और प्यासा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाली वहीदा रहमान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं. बता दें कि उनकी कुछ ऐसी मजबूरियां रही जो कि उन्हें फिल्मी दुनिया में लेकर गई. बहुत कम लोग जानते हैं कि वहीदा रहमान डॉक्टर बनना चाहती थी. लेकिन बदकिस्मती से 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया. जिस वजह से उनके डॉक्टर बनने का सपना धरा का धरा रह गया. पिता के गुजर जाने के बाद में भरतनाट्यम में महारत हासिल कर चुकी वहीदा रहमान को तेलुगु फिल्मों के ऑफर आने लगे. जहां से उनकी किस्मत उन्हें हिंदी सिनेमा में लेकर गई.

17 साल की वहीद ने गुरु दत्त के सामने रखी शर्त

बता दे की तेलुगू फिल्मों के प्रीमियर पर वहीदा रहमान को गुरु दत्त ने देख लिया था. जिसके बाद गुरुदत्त ने वहीदा को मुंबई बुलाया और सीआईडी फिल्म में लीड किरदार निभाने का ऑफर दिया. गुरुदत्त तो यही चाहते थे कि दिलीप कुमार और मधुबाला की तरह ही वहीदा रहमान भी फिल्मों में काम करें और अपना नाम भी बदल दे. लेकिन वहीदा इसके लिए नहीं मानी और 17 साल की एक्ट्रेस ने गुरु के सामने फिल्म करने के लिए शर्त रख दी. एक्ट्रेस ने पहली शर्त रखी कि मां साथ में उनके सेट पर आएंगी. वहीद की दूसरी शर्त यह थी की फिल्मों में वह खुद अपनी कॉस्टयूम डिसाइड करेंगे और रिवीलिंग या फिर बिकिनी जैसे कपड़े नहीं पहनेंगी.

गुरुदत्त भी हुए एक्ट्रेस के दीवाने

वह दौर ऐसा हुआ करता था जब गुरुदत्त के साथ में काम करने के लिए बड़े-बड़े सितारे भी उनकी हर एक शर्त मानने के लिए तैयार हो जाते थे. लेकिन नई-नई एक्ट्रेस वहीदा रहमान का यह बर्ताव गुरुदत्त को भी काफी ज्यादा हैरान कर गया था. 3 दिन तक दोनों में बात बंद रही और बाद में गुरुदत्त को आखिरकार मानना पड़ा. जिसके बाद में गुरु दत्त के साथ में वहीदा रहमान ने क्लासिक फिल्म प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीवी और गुलाम जैसी फिल्मों में काम किया. काम करते-करते दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी. जब इस बात की खबर गुरुदत्त की पत्नी को लगी तो वह बच्चों के साथ में घर छोड़कर चली गई थी.

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

जिस वजह से वहीदा रहमान ने गुरु दत्त से दूरियां बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद में एक्ट्रेस ने सत्यजीत रे और बासु चटर्जी जैसे फ़िल्म मेकर्स के साथ में काम करना शुरू किया और कई सारी हिट फिल्मों में काम किया. वहीदा रहमान ने अपने उसूलों और शर्तों पर फिल्मों में काम किया. यहां तक कि उन्हें तीसरी कसम, गाइड, नीलकमल और रेशमा और शेरा जैसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी प्राप्त हुआ. कमलजीत से शादी करने के बाद में वहीदा रहमान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी.

More from Filmibeat

Read more about: waheeda rehman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X