आशा पारेख-वहीदा रहमान-हेलेन की तस्वीर नई लेकिन अंदाज पुराना, Photos को बस निहारते रह जाएंगे
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इस तिगड़ी की खूब सारी फोटो वायरल हुई हैं। कोरोना की इस तनाव वाले माहौल में हेलन, आशा पारीख और वहीदा रहमान वेकेशन के लिए अंडमान और निकोबार पहुंची।
ब्यूटी क्वीन्स की बहुत सारी फोटो सामने आईं है जिसमें हेलन, आशा पारेख और वाहीदा रहमान चिल करती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स तनुज गर्ग ने इस गर्ल गैंग की फोटो शेयर की और लिखा कि अगर दिल चाहता है एक बार फिर बनी तो ये तिगड़ी को वह देखना चाहते हैं जो असल जिंदगी की स्टार्स हैं। वहीदा, हेलन और आशा पारीख इस समय रिटायरमेंट के सालों को अंडमान में एन्जॉय कर रही हैं।

फैंस को भी इन तस्वीरों को देखकर पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। यूजर्स ने भी जमकर इन अदाकाराओं की तारीफ की। फैंस ने तो कहा कि लंबे समय के बाद एक फ्रेम में तीनों खूबसूरत लेडी नजर आई हैं।

शानदार
कुछ सालों से फैंस वहीदा व इन तीनों ही एक्ट्रेस को बेशक अवॉर्ड शो व शो में नजर आई हों लेकिन एक समय था जब तीनों ही अदाकाराओं ने अपने टेलेंट से देशभर को दीवाना बनाया था।

वहीदा रहमान
सीआईडी, गाइड, कागज के फूल, प्यासा समेत ढेर सारी हिट और शानदार फिल्मों में काम किया, आज भी ये फिल्में यादगार हैं।

हेलन
60 और 70 के दशक की हेलन वह अदाकारा हैं जिन्होंने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया था। हेलन को ज्यादातर फिल्मों में कास्ट किया जाता था, यही वजह है कि वह 700 फिल्मों में काम करने का अनुभव रखती हैं।

आशा पारेख
राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र व अन्य सुपरस्टार के साथ आशा पारेख की जोड़ी खूब जमीं जिन्होंने दिल देके देखो, कटी पतंग, तीसरी मंजिर जैसे यादगार फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











