Waheeda Rehman: गुरु दत्त और वहीदा रहमान की दुख भरी प्रेम कहानी, एक ना हो पाने पर उठाया ये कदम

Waheeda Rehman And Guru Dutt Love Story: वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। 60 से 70 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन वहीदा रहमान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। दरअसल एक समय था जब गुरु दत्त के साथ में उनका नाम जुड़ा और बहुत ही दुखद रूप से उनकी प्रेम कहानी खत्म हुई।
वहीदा रहमान वहीदा रहमान और गुरु दत्त की जमी जोड़ी
वहीदा रहमान ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से की। तेलुगु फिल्मों में उन्होंने काफी जमकर काम किया। बाद में हिंदी सिनेमा में दर्शकों के दिलों पर राज किया। हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस ने 'सीआईडी' फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में वहीदा रहमान को देव आनंद के साथ देखा गया। फिल्म को गुरु दत्त ने प्रोड्यूस किया। अपनी पहली ही फिल्म से वहीदा रहमान दर्शकों के दिलों में उतर गई।
हर तरफ हो रहे थे गुरुदत्त और वहीदा रहमान के प्यार के चर्चे
'सीआईडी' फिल्म के बाद में वहीदा रहमान और गुरु दत्त ने साथ में प्यासा, कागज के फूल और गुलाम जैसी फिल्मों में काम किया। गुरु दत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी पूरी इंडस्ट्री में छा गई थी। हर कोई दोनों को काफी ज्यादा पसंद करने लगा था। कुछ समय के बाद में गुरु दत्त और वहीदा रहमान के प्यार के चर्चे होने लगे।
वहीदा रहमान और गुरु दत्त करने लगे थे बेइंतहा प्यार
मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म 'सीआईडी' के वक्त दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे। गुरु दत्त भी वहीदा रहमान से बेइंतहा प्यार करने लगे। वह प्यार में अपनी सारी हदों को पार कर बैठे थे और फिल्म में वह उनके साथ अपने अलग से सीन लिखवाया करते थे। हालांकि गुरु दत्त पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी गीता को जब इस बारे में खबर हुई तो वह भी पूरी तरह टूट गई।
गुरु दत्त ने की आत्महत्या
गुरु दत्त एक तरफ वहीदा रहमान से प्यार करते थे तो वहीं दूसरी तरफ अपनी पत्नी गीता को भी नहीं छोड़ सकते थे। इसीलिए उन्होंने अपनी पत्नी को चुना और वह अंदर से पूरी तरह खत्म हो गए। वहीदा रहमान से अलग होने के बाद में वह अंदर ही अंदर टूट गए। जिसके चलतेउन्होंने एक वक्त के बाद आत्महत्या कर ली।
वहीदा रहमान ने कमलजीत से रचाई शादी
गुरु दत्त से अलग होने के बाद में वहीदा रहमान भी काफी ज्यादा टूट गई थी। उन्होंने भी जीवन में आगे बढ़ने का सोच और अपने करियर के पीक पर कमलजीत के साथ में शादी रचा ली थी। उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था और उनके खिलाफ जाकर उन्होंने कमलजीत से शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications











