शादीशुदा एक्टर पर आया दिल, नहीं बनी बात... तो खूबसूरत एक्ट्रेस ने फैन से कर ली थी शादी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कहीं जाने वाली वैजयंती माला की लव स्टोरी बहुत ही खास है. बता दें कि उन्होंने करियर के पीक पर पहुंचकर अपने एक फैन से शादी रचा ली और हर किसी को हैरान कर दिया. बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब वह अपना दिल राज कपूर पर हार बैठी थी जो कि पहले से ही शादीशुदा थे. लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत कम समय तक चला. दोनों के रिश्ते को लेकर खूब बवाल हुआ और फिर दोनों ने दूरियां बनाना ही ठीक समझा.
राज कपूर के साथ नहीं चल पाया रिश्ता
वैजयंती माला सुनहरे दौर की मशहूर अभिनेत्री मानी जाती है जिनका दिल राज कपूर के लिए धड़कने लग गया था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने एक फैन से शादी रचा ली. दरअसल आपको बता दें कि वैजयंती माला और राज कपूर संगम फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा एक दूसरे के करीब आ गए थे. लेकिन इसके बाद में राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर को इस बारे में भनक लग गई और वह बच्चों के साथ एक होटल में रहने के लिए चली गई थी. राज कपूर का पूरा परिवार बिखर गया था और इसी वजह से उनके परिवार को बचाने के लिए दोनों ने दूरी बनाना सही समझा.
अस्पताल में हुई डॉक्टर फैन से मुलाक़ात
लेकिन बाद में वैजयंतीमाला ने एक अपने ही फैन को हमसफ़र चुन लिया. दरअसल कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि एक बार वैजयंती माला को निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया और वहां पर उनकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई. जो कि उनका इलाज कर रहा था. वो डॉक्टर उनका बहुत बड़ा फैन निकला. इतना ही नहीं एक्ट्रेस भी डॉक्टर के दिल में अपने लिए प्यार देखकर काफी ज्यादा भावुक हो गई और दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई.
फैन से शादी कर इंडस्ट्री को किया हैरान
लेकिन वैजयंतीमाला ने चौंकाने वाला फैसला तब लिया जब 1968 में उन्होंने डॉक्टर चमनलाल वाली के साथ में शादी रचा ली. एक्ट्रेस ने एक डॉक्टर से शादी करने के बाद में फिल्मों से दूरी बना ली थी. लेकिन इसके बावजूद भी डांस से उनका अभी तक वास्ता रहा. वैजयंती माला 89 साल की हो चुकी हैं. बता दें कि जो वैजयंतीमाला ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था तो वह सिर्फ 13 साल की थी.


Click it and Unblock the Notifications











