90 साल की वैजयंतीमाला ने अपने जन्मदिन पर किया भरतनाट्यम, एक्ट्रेस की फिटनेस देख फैन्स भी हुए हैरान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन आपको बता दें कि आज हम बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस वैजयंती माला के बारे में बात करने वाले हैं. उनकी उम्र 90 साल की हो चुकी है और क्लासिकल डांस के लिए उन्हें आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो ऑनलाइन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 13 अगस्त यानी कि उनके 90वें जन्मदिन का बताया जा रहा है. बताया तो यह भी जा रहा है कि यह उनके बर्थडे पर उनके चेन्नई वाले घर में शूट किया गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की वैजयंती माला भरतनाट्यम करते हुए नजर आ रही हैं.
90वें जन्मदिन पर वैजयंती माला ने किया भरतनाट्यम
दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो को श्रीथ्री क्रिएटिव्स द्वारा साझा किया गया है. इसके बाद में इसको तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीएफसी) ने भी शेयर कर दिया था. इतना ही नहीं उनकी असल वीडियो पर आर माधवन से लेकर और भी कई सारे सितारों ने लाइक किया. इसके बाद में इस वीडियो को रेडिट पर शेयर कर दिया गया और जिसे देखकर नेटीजंस की आंखें फटी की फटी रह गई थी. रेडिट पर इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ में शेयर किया गया है जिस पर लिखा हुआ है कि "दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वैजयंती माला अपने 90वें जन्मदिन पर डांस करते हुए."
Legendary Bollywood actress Vyajanthimala dancing on her 90th birth anniversary 🤩
by u/LangdaTotapuri in BollyBlindsNGossip
यूजर्स ने वैजयंती माला की जमकर की तारीफ
जैसे ही इंटरनेट पर इस वीडियो को शेयर किया गया वैसे ही लोगों द्वारा इस पर कमेंट आना शुरू हो गया. लोगों ने उनकी खूबसूरती और फिटनेस के साथ-साथ कला के लिए भी उन्हें काफी ज्यादा सराहा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "भाई उनकी स्क्रीन!! उनकी बेटी!! मेरे सफेद बाल और झुर्रियां कोने में रो रही है." एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि "यह तो शानदार है. मुझे इस बात को स्वीकार करना होगा कि मैं उनके बहुत से कम के बारे में बिल्कुल नहीं जानती. लेकिन मुझको गंगा जमुना में उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी लगी, उनकी और दिलीप कुमार की जोड़ी काफी बेहतरीन थी."
दिग्गज अभिनेत्री है वैजयंती माला
वैजयंती माला की बात करें तो आपको बता दें कि वह हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और दिग्गज अभिनेत्री में शुमार है. उन्होंने देवदास, मधुमति, गंगा जमना, संगम, लीडर और आम्रपाली जैसी कई सारी फिल्मों में काम किया था. उनका पूरा करियर तकरीबन 21 सालों का रहा और उन्होंने हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स के साथ में भी काम किया.


Click it and Unblock the Notifications











