इलाज करते वक़्त डॉक्टर पर अपना दिल हार बैठी ये हसीना, कपूर खानदार के शहजादे संग रह चुके हैं अफेयर के चर्चे

Vyjayanthimala Love Story: वैजयंती माला को अपने दौर की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री माना जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा को अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल से भी दीवाना बना लिया था। यह भी कहा जा सकता है कि वैजयंती माला ही बॉलीवुड में डांस लेकर आई थी और वह मद्रासी परिवार से ताल्लुक रखती थी।
वैजयंती माला की पहली फिल्म 'वड़कई' थी। यह एक तमिल भाषा फिल्म थी और इसमें एक्ट्रेस ने सिर्फ 13 साल की उम्र में काम किया था। उन्होंने 1951 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और कभी भी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उनकी जोड़ी राज कपूर के साथ में काफी पसंद की जाती थी।
एक वक्त था जब राज कपूर और वैजयंती माला के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे। लेकिन दोनों की जोड़ी टूट गई थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने काफी वक्त तक परेशानियों का सामना किया। उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और 1967 में ज्वेल थीफ के साथ में एक नई शुरुआत की। यह बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी।
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि एक बार वैजयंती माला को निमोनिया हो गया था। जिसके चलते डॉक्टर बाली उनका इलाज कर रहे थे और वह उनके बहुत बड़े फैन भी थे। इलाज के दौरान ही वैजयंती और डॉक्टर बाली को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद 10 मार्च 1968 को दोनों ने शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











