शादीशुदा डॉक्टर पर आ गया था वैजयंती माला का दिल, फिर ऐसे हासिल किया प्यार का मुकाम

Vyjayanthimala

Vyjayanthimala Love Story With Doctor: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक वैजयंती माला ने अपनी अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. इसी के साथ आपको बता दें कि वैजयंती माला को "ट्विंकल टोज" के नाम से भी जाना जाता था. वैजयंती माला को एक्टिंग तो विरासत में मिली हुई थी. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपनी खूबियों से हर किसी का दिल जीता है. इतना ही नहीं उनकी मां वसुंधरा भी 40 के दशक में तमिल फिल्मों की मशहूर अदाकारा रही थी.

वैजयंती माला को नृत्य करने का काफी ज्यादा शौक था और इतना ही नहीं बॉलीवुड में यह भी कहा जाता है कि उन्हीं के बदौलत डांस का चलन आगे बढ़ा. इसी के साथ आपको बता दें कि एक बार एक्ट्रेस को स्टेज पर डांस करते हुए एक निर्देशक देख लेते हैं और उन्हें पसंद कर लेते हैं. जिसके बाद वह उन्हें फिल्में साइन करने का ऑफर भी देते हैं. हालांकि इस पर वैजयंती की मां वसुंधरा मना कर देती है और कहती हैं कि उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा. लेकिन फिर भी अपनी बेटी की खुशी को देखते हुए उन्होंने हामी भर दी.

लेकिन वैजयंती माला की लव लाइफ भी काफी ज्यादा चर्चा में रही और आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया में उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं को भी डेट किया. हालांकि उनके साथ में उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया. साथ ही साथ आपको बता दें कि राज कपूर की शादी हो चुकी थी और उनसे वैजयंती माला की नज़दीकियां में बढ़ती जा रही थी. जिसके बाद हर तरफ उनके अफेयर के चर्चे चल रहे थे. इसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया.

एक वक्त फिर ऐसा भी आया जब वैजयंती माला को निमोनिया हो गया था और वह चमनलाल डॉक्टर वाली के पास में इलाज करवाने पहुंची. इलाज करवाते-करवाते दोनों के बीच में प्यार पनपने लगा और डॉक्टर वाली तो पहले से ही वैजयंती के फैन थे. लेकिन एक्ट्रेस भी उनके प्यार में पड़ गई. हालांकि आपको बता दें कि डॉक्टर वाली पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद 1968 में वैजयंती माला से शादी कर ली थी.

More from Filmibeat

Read more about: vyjayanthimala bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X