जब इस हसीना ने दो सुपरस्टार्स को एक साथ किया डेट, हर तरफ मची हलचल, एक से भी नहीं हो पाई शादी

vyjayanthimala

Vyjayanthimala Affair With Two Superstars: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सितारों के अफेयर्स की खूब चर्चा होने लगती है। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक साथ दो एक्टर्स को डेट किया और किसी से भी उनकी शादी नहीं हो पाई। दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री वैजयंतीमाला की। एक्टिंग से लेकर डांसिंग स्किल्स तक वह काफी ज्यादा लाजवाब थी।

वैजयंतीमाला ने तकरीबन दो दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। जिसमें उन्होंने देवदास और संगम जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफखुशियों से भरी थी उतनी ही पर्सनल लाइफ में उन्हें दुख मिले। एक वक्त हुआ करता था जब एक्ट्रेस का नाम अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ में जोड़ा गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें की खबरें तो यह भी आने लगी थी की वैजयंतीमाला एक साथ दो सुपरस्टार्स को डेट कर रही थी। लेकिन एक भी स्टार के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बाद में एक्ट्रेस ने किसी और से शादी कर ली और इसके बावजूद भी वह जीवन भर अकेली रही। राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ वैजयंतीमाला की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हिट मानी जाती थी।

इसी के चलते वैजयंतीमाला की डेटिंग की खबरें सामने आ गई थी और किसी ने भी इन बातों पर खुलकर कभी भी बयान नहीं दिया। वैजयंतीमाला के साथ दोनों स्टार्स की भले ही जोड़ी कितनी भी जमती हो लेकिन रियल लाइफ में दोनों ही शादीशुदा थे। इसीलिए अभिनेत्री दोनों ही सितारों के साथ घर बसा नहीं पाई। हालांकि कुछ लोगों का तो यह भी मानना था कि अभिनेत्री के साथ राज कपूर और दिलीप कुमार की रिश्ते की खबरें सिर्फ अफवाह थी।

बताया जाता है कि इस लव ट्रायंगल की वजह से दिलीप कुमार और राज कपूर के आपसी संबंध काफी ज्यादा बिगड़ चुके थे। यहां तक कि गुस्से में दिलीप कुमार ने वैजयंतीमाला को कई अपनी फिल्मों से निकलवा दिया था और एक्ट्रेस को इसके चलते काफी नुकसान हुआ। बाद में अभिनेत्री ने राज कपूर के फैमिली डॉक्टर डॉ चमनलाल बाली से शादी कर ली।

हालांकि वह उस वक्त शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता भी थे। लेकिन आपको बता दें कि डॉ बाली ने वैजयंती माला के साथ शादी करने के चलते अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन फिर साल 1986 में डॉ बाली का निधन हुआ और फिर से अभिनेत्री अकेली रह गई।

More from Filmibeat

Read more about: vyjayanthimala features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X