दो-दो सुपरस्टार्स से अफेयर, फैमिली डॉक्टर से की शादी, फिर भी जिंदगी में रही तन्हाई, कौन ये बच्ची?

हम आज भले ही 21वीं सदी में हैं और काफी अपडेट रहते हैं। फिल्मी दुनिया भी काफी मॉडर्न और एडवांस हो गई है। लेकिन एक वो दौर भी था जब अभिनेत्री बिना किसी बोल्डनेस के लोगों का दिल जीत लिया करती थीं।
आज हम उसी हसीना के बारे में बात करेंगे। इस तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने 50 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया है। ये बच्ची एक दिग्गज अदाकारा है जिसकी पर्सनल लाइफ काफी उतार चढ़ाव वाली रही है।
ज्यादा वक्त ना लेते हुए आपको ये बता दें कि ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बेहद सुंदर और दिग्गज अदाकारा वैजयंतीमाला हैं। अपने दौर की दमदार अदाकारा रहीं वैजयंती को अपने अफेयर्स के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा था। गौरतलब है कि साउथ सिनेमा से बॉलीवुड आई इस हसीना के साथ तब के दिग्गज कलाकार और फिल्ममेकर्स काम करना चाहते थे।
इन सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा नाम
वैजयंतीमाला इतनी सुंदर थीं कि उनके साथ सभी काम करना चाहते थे। इस दौरान उनका नाम दिलीप कुमार और राजकपूर से जुड़ा था। ये दोनों ही उस दौर के सुपरस्टार्स थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के साथ उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला। एक वो दौर भी आया था जब राजकपूर और दिलीप कुमार के रिश्ते आपस में बिगड़ गए थे और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि वैजयंतीमाला थीं।
फैमिली डॉक्टर से कर ली शादी
वैजयंतीमाला ने प्यार में नाकामी के बाद अपने फैमिली डॉक्टर बाली से विवाह रचा लिया था। हालांकि 1968 में शादी करने के बाद डॉक्टर बाली का निधन 1986 में हो गया था। इसके बाद वैजयंतीमाला ने कभी शादी नहीं की और अकेली रहीं। वैजयंतीमाला का जन्म 13 अगस्त 1933 को हुआ था और इस वक्त वो 90 वर्ष की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











