Luck By Chance पहले थे कुछ और फिर बने सुपरस्टार..लेकिन हैं बेस्ट!
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन मल्टीटैलेंटेड एक्टर्स में से हैं जो एक्टिंग से लेकर सिगिंग तक करते हैं और साथ स्टेज परफॉर्मेंस भी। आयुष्मान खुराना आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं और कहना गलत नहीं बेहद कम उम्र से ही उन्होंने जो भी किया उसमें परफेक्ट रहे। आयुष्मान खुराना पहली फिल्म विक्की डोनर से ही सफलता की सीढियां चढ़ते गए ।
[#4Years-एक फिल्म और हर सुपरस्टार रह गए पीछे..शानदार फिल्म..जानदार एक्टिंग!]
आयुष्मान खुराना के पास एक्टिंग से लेकर लुक्स तक सबकुछ है। सभी जानते हैं कि आयुष्मान खुराना फिल्मों में आने से पहले एक एमटीवी के पॉपुलर VJ थे और वहीं से वो आगे बढे और एक्टिंग में आए। ऐसा नहीं है कि आयुष्मान खुराना पहले ऐसे एक्टर हैं जो पहले वीजे थे ।
[इन्हे नहीं बनना था सीधे सुपरस्टार..सीखा, समझा और ली शानदार एंट्री]
आयुष्मान खुराना VJ बनने से पहले भी 17 साल की उम्र से रियलिटी शो में आ रहे हैं और इसके बाद वो एमटीवी रोडिज के विनर भी रहे और वीजे बने और उन्हें इस वजह से काफी पॉपुलैरिटी मिली।

शायद आपको पता ना हो लेकिन आशिकी 2 से काफी पॉपुलर हो चुके आदित्य रॉय कपूर भी चैनल वी के लिए VJ रह चुके हैं और लंदन ड्रीम्स में भी उन्होंने एक छोटे से रोल से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वो अपने अलग अंदाज से होस्टिंग के लिए काफी पॉपुलर थे।
पूरब कोहली टेलीविजन में भी एक्टिंग कर चुके हैं और उन्होंने रॉक ऑन जैसी फिल्मों से काफी पॉुपलर हुए । उन्होंने भी करियर की शुरूआत चैनल वी के VJ के रूप में की थी।
परदेश गर्ल महिमा चौधरी को सुभाष घई की खोज कहा जाता है और लेकिन कम लोग जानते होंगे कि वो पहले VJ थी और उन्हें सुभाष घई नोटिस वहीं से किए थे।
मलाइका अरोड़ा खान के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं कि वो पहले VJ थी और काफी पॉपुलर थीं, यहीं से उन्हें दिल से में छैयां छैयां का ऑफर बना और उसके बाद उन्होंने जो किया सभी जानते हैं।
रणवीर शौरी भी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई अच्छी फिल्में की हैं और वो एक VJ के तौर पर भी जाने जाते थे ।
वैसे ये स्टार्स जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे VJ भी रह चुके हैं और उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी मिली।


Click it and Unblock the Notifications





