जब शाहरुख खान के साथ रिलेशनशिप पर विवेक वासवानी ने तोड़ी थी चुप्पी, बोले- 'हमारा फिजिकल...'

Vivek Vaswani Shah Rukh Khan Relation: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि सितारों के बीच लिंक अप और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। शाहरुख खान भी इन सब से गुजर चुके हैं। वैसे तो उन्हें वन वूमेन मैन माना जाता है। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर जैसे सितारों के साथ जोड़ा गया। दवा तो यह भी किया गया था कि शाहरुख खान और करण का फिजिकल रिलेशनशिप भी रहा।
दरअसल आपको बता दें कि उन्हें के करीबी दोस्त विवेक वासवानी के साथ शाहरुख खान का नाम जोड़ा गया था। हालांकि अब खुद विवेक वासवानी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में इन सभी बातों को क्लियर कर दिया है। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने दोस्त शाहरुख खान के साथ कथित तौर पर अफेयर पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। जिस पर विवेक ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।
इंटरव्यू के दौरान विवेक वासवानी से पूछा गया कि क्या उनका कभी शाहरुख खान के साथ में कोई रिलेशनशिप था? जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "रिलेशनशिप? मतलब? सेक्सुअल रिलेशनशिप? नहीं। शाहरुख खान तो ऐसे बिल्कुल भी नहीं है। विवेक ने आगे कहा कि पता नहीं ऐसी अफवाहें कहां से फैली थी। वह घर में थे और मम्मी डैडी भी थे। टेंशन भी थी और करियर भी था। जल्दी से गोरी से शादी भी करना चाहते थे। इसमें रिलेशनशिप कैसे आया?"
इस पर आगे बात करते हुए विवेक वासवानी ने कहा कि "सिर्फ हमारे बीच दोस्ती का रिश्ता था। फिजिकल रिलेशनशिप जैसी चीजों को तो वह सोच भी नहीं सकते हैं।" विवेक ने तो शाहरुख खान के करण जौहर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप को भी नकार दिया। उन्होंने इस पर कहा कि "करण के साथ शाहरुख के रिश्ते पर लोगों ने बहुत कोशिश की। जैसे-जैसे आप तरक्की करते हो, वैसे-वैसे आपका रुतबा बढ़ता है। लोग कुछ ना कुछ बोलने लगते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी सच नहीं है।"
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि जब विवेक वासवानी और शाहरुख खान स्ट्रगल कर रहे थे तो दोनों एक ही घर में रहते थे। इसी के चलते लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच में कोई रिश्ता है। जब शाहरुख स्ट्रगल कर रहे थे तो विवेक ने उनका खर्चा उठाया था। विवेक तो शाहरुख को लोगों से मिलने के लिए भी ले जाते थे। इसी इंटरव्यू के दौरान विवेक ने प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की खबरों पर भी इनकार किया था।


Click it and Unblock the Notifications











