मंत्री साहब के दामाद हैं Vivek Oberoi, ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मिल गई खूबसूरत सी बीवी

Vivek Oberoi Wife: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने और हैंडसम हंक एक्टर कहे जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने एक वक्त पर काफी सारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हमेशा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने रहे।
एक वक्त पर ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हुआ करती थी। हालांकि अब उनके जीवन में एक ऐसी महिला है जो कि उनका हर कदम पर साथ देती है और वह उन्हें काफी प्यार भी करते हैं।
दरअसल आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में शादी रचाई और उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा ओबेरॉय है। उनकी पत्नी आर्टिस्टीज फाउंडेशन में सोशल वर्कर के तौर पर काम करती है। विवेक ओबेरॉय ने यह भी बताया था कि उन्हें पहली मुलाकात में ही 20 मिनट के अंदर ही प्रियंका से प्यार हो गया।
प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी है और अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। प्रियंका और विवेक का परिवार दोस्त हुआ करता था। दोनों का एक दूसरे के यहां पर आना-जाना भी था।
विवेक का प्रियंका से शादी का कोई भी ऐसा इरादा पहले से नहीं था। लेकिन उनकी मां ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद में प्रियंका से मिलने के लिए कहा था। विवेक ओबेरॉय ने यह भी बताया था कि जब वह पहली बार अपनी पत्नी से मिले तो उनके चेहरे पर कोई भी मेकअप नहीं था और ना ही कोई नकाब था।
एक्टर ने बताया था कि उन्होंने प्रियंका से सिर्फ परिवार के कारण मुलाकात की और बाद में वह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। विवेक ओबरॉय की पत्नी का जन्म दिल्ली में 1983 में हुआ और अब उनके दो बच्चे भी हैं। एक बेटा है और एक बेटी है। विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है और वह काफी ज्यादा खूबसूरत भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











