B'day Spcl: सलमान से लिया पंगा, गर्लफ्रेंड के लिए दांव पर लगा दिया करियर, Shock
बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म से जबरदस्त शुरूआत करने वाले एक एक्टर सुपरस्टार बनते-बनते रह गए। उन्हें बॉलीवुड का अगला शाहरुख खान तक माना जाने लगा। एक्टिंग शानदार तो लुक्स पर हर कोई फिदा.. तम समय में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार भी हैरान थे। पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू हथियाने वाले ये एक्टर अपनी एक गलती से पूरा करियर बर्बाद कर बैठे। ये गलती उनकी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर थी।
[सनी लियोन ने पोस्ट की बेटी के साथ अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर, दुबई मे है पूरा परिवार]
हम बात कर रहे हैं एक्टर विवेक ओबेरॉय की। विवेक आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते हों। विवेक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, बात उन दिनों की है जब वे करियर के पीक में थे उसी दौरान उनकी लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। माना जाता है कि एश्वर्या और विवेक की नजदीकियों से सलमान खान बेहद खफा हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने विवेक के साथ कभी काम नहीं करने की ठान ली थी। जिससे विवेक के करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा।

मामला तब गंभीर हो गया जब एक बार विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस वाकये के बाद न सिर्फ ऐश्वर्या ने उनसे किनारा कर लिया बल्कि विवेक के हाथ से बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। उनका करियर बिल्कुल तबाह हो गया।
विवेक ओबरॉय की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने ना तो कभी खुद की गलती छिपाने की कोशिश की और ना हीं कभी सामने वाले की। सलमान खान से झगड़ा करने के बाद उनके करियर को भी काफी नुकसान पहुंचा। देखिए विवेक ओबरॉय की आज तक की वो बातें जिसे उन्होंने कुबूल किया और हमेशा सच सच बताया।


Click it and Unblock the Notifications











