एक्टिंग छोड़ किसी ने बेचे फ्लैट तो कोई बना प्रॉपर्टी किंग, ये स्टार्स रियल एस्टेट से छाप रहे हैं करोड़ों रुपए

These Stars Earned From Real Estate After Quit Acting: काफी लोगो को फिल्म या टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस लाइफ देखकर ऐसा लगता है कि सितारे अपनी पूरी जिंदगी कैमरे के सामने ही बिता देते हैं। लेकिन काफी कलाकार ऐसे भी रहे हैं जिनको एक्टिंग की दुनिया रास नहीं आई। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ एक नया करियर चुन लिया। किसी ने बिजनेस किया तो किसी ने रियल एस्टेट में नाम कमाया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़ रियल एस्टेट में काम किया और आज के वक्त में करोड़ों रुपए छाप रहे हैं।

Saumya Seth Vivek Oberoi

सौम्या सेठ (Saumya Seth)

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सौम्या सेठ जिन्होंने 'नव्या' सीरियल से एक खास पहचान बनाई। घर-घर में आज भी उन्हें नव्या नाम के किरदार से ही पहचाना जाता है। शो में उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन शादी के बाद में वह अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई। धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अभी के वक्त में वह रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर काम करती हैं। साथ ही रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील्स को भी संभालती है।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के एक जाने-माने कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने एक्टिंग से ज्यादा बिजनेस पर फोकस किया। अभी के वक्त में वो UAE में रियल एस्टेट के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। उन्होंने लग्जरी प्रॉपर्टी से लेकर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट सेक्टर में अच्छी खासी पकड़ बना ली है। अभी के वक्त में वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसमैन बन चुके हैं।

जैन खान (Zain Khan)

चैन कुली की मेन कुली से मशहूर हुए जैन खान एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी बचपन में एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन बड़े होने के बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। खबरों के अनुसार अभी के वक्त में वह दुबई में रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए काम कर रहे हैं।

रिमी सेन (Rimi Sen)

रिमी सेन एक समय पर बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुआ करती थी। उन्होंने काफी सारे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया। लेकिन इंडस्ट्री छोड़ने के बाद में वह दुबई जाकर शिफ्ट हो गई थी। अभी के वक्त में वह रियल एस्टेट एजेंट के तौर पर काम करते हैं और लोगों को प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़ी हुई सलाह भी देती हैं।

रजत बेदी (Rajat Bedi)

रजत बेदी ने साल 2000 के दशक में काफी सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और कनाडा शिफ्ट हो गए थे। वहां पर जाकर उन्होंने रियल एस्टेट डेवलपमेंट बिजनेस करना शुरू किया। लंबे वक्त के बाद में उन्होंने फिर से स्क्रीन पर कम बैक किया और एक बार फिर से चर्चा में आ गए थे।

ऋषिका मिहानी (Rishika Mihani)

ऋषिका मिहानी टीवी की एक जाने-माने अभिनेत्री रह चुकी हैं। लेकिन कुछ वक्त के बाद में ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और दुबई में जाकर शिफ्ट हो गई थी। अभी के वक्त में वह रियल एस्टेट कंसल्टेंट और ब्रोकर के तौर पर काम करती हैं।

Read more about: vivek oberoi rajat bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X