मंत्री साहब के दामाद हैं विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय से ब्रेक अप के बाद ऐसे मिली अप्सरा सी खूबसूरत बीवी

 Vivek Oberoi, Priyanka Alva

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने और हैंडसम हंक एक्टर कहे जाते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने एक वक्त पर काफी सारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिट फिल्में भी दी हैं. लेकिन विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हमेशा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने रहे. एक वक्त पर ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हुआ करती थी. हालांकि अब उनके जीवन में एक ऐसी महिला है जो कि उनका हर कदम पर साथ देती है और वह उन्हें काफी प्यार भी करते हैं.

विवेक को 20 मिनट में हो गया था प्रियंका से प्यार

दरअसल आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में शादी रचाई और उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा ओबेरॉय है. उनकी पत्नी आर्टिस्टीज फाउंडेशन में सोशल वर्कर के तौर पर काम करती है. विवेक ओबेरॉय ने यह भी बताया था कि उन्हें पहली मुलाकात में ही 20 मिनट के अंदर ही प्रियंका से प्यार हो गया. प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी है और अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे. प्रियंका और विवेक का परिवार दोस्त हुआ करता था. दोनों का एक दूसरे के यहां पर आना-जाना भी था.

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद प्रियंका से हुई मुलाकात

विवेक का प्रियंका से शादी का कोई भी ऐसा इरादा पहले से नहीं था. लेकिन उनकी मां ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद में प्रियंका से मिलने के लिए कहा था. विवेक ओबेरॉय ने यह भी बताया था कि जब वह पहली बार अपनी पत्नी से मिले तो उनके चेहरे पर कोई भी मेकअप नहीं था और ना ही कोई नकाब था. एक्टर ने बताया था कि उन्होंने प्रियंका से सिर्फ परिवार के कारण मुलाकात की और बाद में वह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए. विवेक ओबरॉय की पत्नी का जन्म दिल्ली में 1983 में हुआ और अब उनके दो बच्चे भी हैं. एक बेटा है और एक बेटी है. विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है और वह काफी ज्यादा खूबसूरत भी हैं.

More from Filmibeat

Read more about: vivek oberoi priyanka alva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X