Aishwarya Rai को अपनी बांहों में रखना चाहते थे Vivek Oberoi, खुद किया खुलासा, बोले- वो बस मेरी...

Vivek Oberoi Aishwarya Rai Affair: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और इस समय वह अभिषेक बच्चन के साथ तलाक को लेकर चर्चा में है। कई महीनो से यह खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ही जल्दी तलाक लेने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ उनकी शादी से पहले भी काफी चर्चा में रही।
एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। यहां तक कि रियल लाइफ में भी वह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन एक बहुत बुरे मोड़ पर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बाद में ऐश्वर्या राय ने कुछ वक्त के लिए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को भी डेट किया।
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय कुछ ही महीने साथ थे लेकिन दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। एक बार कॉफी विद करण के शो पर करण जौहर ने विवेक ओबेरॉय से सवाल किया कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में अच्छी लगती है या हॉलीवुड में। तब विवेक ओबेरॉय ने एक दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि "वो मेरी बाहों में अच्छी लगती है।"
इस दौरान विवेक ओबेरॉय के साथ में काउच पर जॉन अब्राहम भी बैठे हुए थे। वह भी विवेक ओबरॉय की बातों पर हंसते हुए नजर आए। मालूम हो कि विवेक ओबेरॉय ने खुद ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल किया था। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की थी।
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय ने कुछ महीने तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में अपनी अपनी राहें अलग कर ली। दोनों ही अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी और अब उनकी एक बेटी आराध्या भी है। हालांकि अभिषेक के साथ ऐश्वर्या की तलाक की खबर फैंस को इस समय परेशान कर रही है। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications