विवेक ओबरॉय की 17 साल की गर्लफ्रेंड की हो गई थी मौत? एक्टर को लगा था गहरा सदमा, खो दिया था पहला प्यार

Vivek Oberoi First Girlfriend

Vivek Oberoi First Girlfriend: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करते हैं और अपनी लव लाइफ के बारे में भी वह कई बार अपने फैन्स के साथ में जिक्र कर चुके हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवेक ओबरॉय का पहला प्यार कौन है? इस बारे में खुद विवेक ओबेरॉय ने बताया है और उनकी गर्लफ्रेंड की सिर्फ 17 साल की उम्र में मौत हो गई थी। दरअसल आपको बता दें कि विवेक की पहली गर्लफ्रेंड की मौत कैंसर के कारण हुई थी। इसके बाद एक्टर का हाल भी बहुत बुरा हो गया था और इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात भी की थी।

Mens XP के साथ बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि "मुझे ऐसा लगा था कि ये वो ही है। मैं कॉलेज के वक्त हम दोनों की शादी और बच्चों के बारे में सोचता था। मैंने अपने दिमाग में पूरी जिंदगी प्लान कर ली थी। लेकिन फिर मैं उससे और उसके परिवार से कांटेक्ट नहीं कर पा रहा था। तो मैंने उसके कजिन को कॉल किया तो उसने मुझे बताया कि वह अस्पताल में है।"

विवेक ओबेरॉय ने इस पर आकर बात करते हुए कहा कि "जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला तो मैं भागा-भागा अस्पताल पहुंचा। हमारा 5 या 6 साल का रिलेशनशिप था। वह मेरे सपनों की लड़की थी। लेकिन फिर मुझे पता चला कि वह लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया की फाइनल स्टेज पर थी और मैं हैरान हो गया। बहुत इलाज करवाने के बावजूद भी दो महीने में उसका निधन हो गया और मैं इसके चलते पूरी तरह टूट गया था।"

विवेक ओबेरॉय के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 2010 में प्रियंका अलवा के साथ में शादी कर ली थी। एक्टर के दो बच्चे भी हैं और वह ज्यादातर दुबई में वक्त बिताते हैं। विवेक ने प्रियंका को लेकर बात भी की थी और कहा था कि उसके साथ मेरी अलग कमिटमेंट है। 14 साल की शादी के बाद में रोज उसको देखता हूं और पूछता हूं कि यूनिवर्स की सभी महिलाओं में से क्या मैं अभी भी उसी को चुनूंगा? तो जवाब है कि हां, मैं आज भी उसी को चुनूंगा।

Read more about: aishwarya rai vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X