जब इस एक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बदले थे कपड़े, बोले- 'उन्होंने मना किया कि...

Vivek Oberoi Shocking Revelation: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जबरदस्त अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'कंपनी' से की थी। हालांकि विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने लगातार दो एक्शन फिल्मों से अच्छा खासा नाम कमा लिया और 'साथिया' फिल्म में लीड किरदार निभाया।
लेकिन अब हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि किस तरीके से रामगोपाल वर्मा ने उन्हें 'साथिया' फिल्म ना करने की सलाह दी थी। एक्टर ने यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग के वक्त आने वाली मुश्किलों को लेकर भी जिक्र किया और बताया कि इसमें उसका कम बजट था। विवेक ओबेरॉय ने इस दौरान काफी कुछ बात की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने कहा कि "मैं रेलवे स्टेशन पर शूटिंग कर रहा था और मैं बैंचों पर भी सो रहा था क्योंकि हमारे पास में बहुत कम बजट था। मैं रेस्टोरेंट के टॉयलेट में अपने कपड़े बदला करता था क्योंकि मेरे पास में कोई भी मेकअप या वैनिटी वैन नहीं थी। हमें एक दिन में चार सीन शूट करने हुआ करते थे।"
विवेक ओबेरॉय ने आगे यह भी कहा कि "हम दिन में 18 से 20 घंटे शूट किया करते और एक वक्त ऐसा आया जब मैं सूट के कुछ दिनों अपने असिस्टेंट के पास में वापस चला गया।" एक्टर ने फिल्म साथिया की शूटिंग के वक्त सिक्योरिटी को लेकर बात की। इस फिल्म रानी मुखर्जी भी थी और फिल्म के बाद विवेक की जिंदगी बदल गई। एक्टर ने बताया कि कुछ लोग सेट पर आ गए और उन्हें घेर लिया गया। सब लोग उन्हें चंदू भाई कहकर बुलाने लगे।


Click it and Unblock the Notifications