..................... Vivek oberoi priyanka alva first meet and know about their love story - Hindi Filmibeat

जब दिल टूटने के बाद विवेक ओबेरॉय को 48 घंटे में हुआ दूसरी बार प्यार, बोले- ' आपसे नहीं हुई तो मैं...'

Vivek Oberoi

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे। लेकिन एक्ट्रेस के साथ ब्रेकअप के बाद में वह इतनी बुरी तरीके से टूट गए थे कि वह सोच रहे थे कि उन्हें कभी भी दोबारा प्यार नहीं हो पाएगा। लेकिन फिर उन्हें प्रियंका अल्वा से मिलने के बाद 48 घंटे के अंदर उनसे प्यार हो गया।उन्होंने ठान लिया था किवह इसी लड़की से शादी करेंगे वरना नहीं करेंगे। इसके पीछे के कारण को लेकर एक्टर ने खुद हाल ही में खुलासा किया।

ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मां बहुत वक्त से उन पर शादी का दबाव डाल रही थी। लेकिन वह पिछले ब्रेकअप को लेकर प्यार पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। विवेक ने बताया कि "मेरी मौसी, प्रियंका मौसी से मिली और दोनों ने हमारी शादी की बात की। प्रियंका न्यूयॉर्क में थी और उस वक्त एमबी कर रही थी। मौसी ने मेरी मां से बात की और मां ने मुझसे कहा कि तुम उससे एक बार मिल आओ। मैंने अपनी मां से डील की और कहा कि मैं लड़की से मिलूंगा। लेकिन शर्त यह है कि आप शादी के लिए बार-बार बोलना बंद कर दोगी। तो मेरी मां मां गई थी।"

विवेक ओबेरॉय ने आगे बताया कि मैंने प्रियंका से मिलने का फैसला लिया। लेकिन प्रियंका को जब मैं पहली बार देखा तो मेरे होश उड़ गए। मैं कैफ़े में बैठा था और एक लड़की मेरी ओर आ रही थी। वह मेरे पास आकर बैठ जाती है और कहती है कि है सॉरी मैं 10 मिनट लेट हो गई। बता दें कि प्रियंका की बातें विवेक को इतनी ज्यादा पसंद आने लगी कि दोनों ने कई घंटे तक एक दूसरे के साथ मिलकर बात की।

विवेक, प्रियंका की बातों में इतना ज्यादा खो चुके थे कि उन्होंने अपनी फ्लाइट भी मिस कर दी। विवेक ने प्रियंका को होटल छोड़ दिया और वह फिर उनके परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। अगले दिन प्रियंका को बॉलीवुड स्टाइल से उन्होंने इंप्रेस करने का सोचा। वह एक शानदार जैकेट पहन कर पहुंचे और दोनों फिर ड्राइव पर चले गए। विवेक ने प्रियंका से पूछा कि "देखो आप एक लड़की हो और आपकी राय बहुत जरूरी है। लेकिन मैं आपसे शादी करना चाहता हूं और अगर मेरी शादी आपसे नहीं हुई तो मैं फिर शादी करूंगा नहीं। बाकी सब आप पर निर्भर है आप अपना टाइम ले लो और डिसाइड कर लो।" दोनों की सहमति के साथ 29 अक्टूबर 2010 में शादी कर ली अब दोनों के दो बच्चे हैं।

Read more about: vivek oberoi priyanka alva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X