जब कॉलेज में इस मामले में बुरी तरह फंस गई थीं करीना, ऐश्वर्या के एक्स के कारण...

 Vivek Oberoi Helped Kareena Kapoor

करीना कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उनसे जुड़े हुए कई सारे किस्से ऐसे हैं जो कि आज के वक्त में काफी वायरल होते रहते हैं. उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. लेकिन आज हम आपको विवेक ओबरॉय से जुड़ा हुआ करीना कपूर का एक किस्सा बताने वाले हैं. विवेक ओबरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब वह मुंबई में मीठीबाई कॉलेज में पढ़ती थी, तो किस तरह से उन्होंने करीना कपूर की सहायता की थी.

कॉलेज में 2-3 साल करीना के सीनियर थे विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबरॉय ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि करीना से वह कुछ साल सीनियर हुआ करते थे. उन दिनों करीना कपूर को अटेंडेंस में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यहां तक कि विवेक ने करीना को यह भी याद दिलाया था कि किस तरह से उन्होंने उनकी अटेंडेंस के लिए काफी कॉलेज में मदद की.

विवेक और करीना ने कई फिल्मों में साथ में किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विवेक ओबरॉय और करीना कपूर ने मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'युवा' जो कि 2004 में रिलीज हुई थी फिल्म में काम किया. इतना ही नहीं वह कुछ और फिल्मों में साथ में देखे जा चुके हैं. लेकिन 'युवा' फिल्म में उनके साथ में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, ईशा देओल और अजय देवगन भी मौजूद थे. इतना ही नहीं करीना कपूर और विवेक ओबरॉय को साल 2006 में आई फिल्म ओमकारा में भी साथ में देखा गया. इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु भी नजर आए थे. दोनों की आखिरी फिल्म साल 2009 में आई थी जिसका नाम था 'कुर्बान'.

विवेक ने कॉलेज में की थी करीना की मदद

मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू साझा करते हुए विवेक ने बताया था कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि करीना नई-नई कॉलेज में आई थी. मैं उनसे 2 से 3 साल सीनियर था. उनको अटेंडेंस में दिक्कतें आ रही थी. मैंने उन्हें कहा कि चिंता मत करो, मैं हूं ना. मैं उसकी डिटेल लेकर गया और अंदर से पूरा अटेंडेंस उसका क्लियर करवा दिया. मैंने कहा कि खुश रहे और मजे में रहे."

विवेक ओबरॉय का वर्क फ्रंट

अगर हम विवेक ओबरॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें सुनील शेट्टी के साथ में पॉलिटिकल ड्रामा 'धारावी बैंक' में देखा जा चुका है. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि शो का प्रीमियर विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर भी हो चुका था. दर्शकों से भी इसे काफी ज्यादा अच्छा रिस्पांस देखने को मिला. लेकिन अब वह जल्दी ही एक्शन थ्रिलर सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देने वाले हैं.

Read more about: vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X