ऐश्वर्या राय को विवेक ओबेरॉय ने दिया था ये खास तोहफा, एक्ट्रेस को है बेहद प्यारा

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। अभिनेत्री ने साल 1999 में सलमान खान को डेट किया और इसके चलते काफी वह चर्चा का विषय भी बन गई थी। हालांकि साल 2002 में 2 साल डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया था।
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद में ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय को डेट करने लग गई थी। दरअसल आपको बता दें कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म क्यों हो गया ना में विवेक और ऐश्वर्या ने साथ में मिलकर काम किया था। इतना ही नहीं दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। तब विवेक ने ऐश्वर्या को एक डॉग गिफ्ट में दिया और इसका नाम सनशाइन है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म रिलीज होने के 1 साल बाद यानी की 2005 में ऐश्वर्या और विवेक का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ धूम 2 फिल्म में काम किया था। सब दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इसके बाद साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने मुंबई में शादी रचा ली थी।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने नॉर्थ इंडिया और बंगाली रीति रिवाज से शादी की थी। साल 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की एक बेटी हुई और इसका नाम आराध्या बच्चन है। पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications


