जब एक रात में सलमान खान ने किये 41 फोन कॉल्स, विवेक ओबेरॉय- ऐश्वर्या राय का 'कंट्रोवर्शियल' ब्रेकअप

vivek-oberoi-aishwarya-rai-infamous-break-up-when-salman-khan-made-41-phone-calls-in-one-night

Vivek Oberoi: बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान जब विवेक ओबेरॉय से ऐश्वर्या राय के साथ उनके ब्रेक अप को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने अपने पास्ट के बारे में कुछ भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। लेकिन लोगों के बीच एक बार फिर उस 'यादगार' प्रेस कॉफ्रेंस की चर्चा शुरु हो गई है, जिसने विवेक के करियर की दिशा ही बदल दी।

विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में जब एंट्री ली थी, तो लोगों को मानना था कि यह बॉलीवुड के नए सुपरस्टार के तौर पर उभरेंगे। ऐसा हो भी रहा था। लेकिन तभी विवेक ओबेरॉय की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री हुई.. और फिर हुई सलमान खान से जंग। साल 2003 की बात है कि जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान के खिलाफ काफी कुछ कहा था।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रोमांस शायद इतना चर्चित नहीं रहा.. जितना ऐश की वजह से सलमान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी। सभी जानते हैं कि सलमान खान ने आज तक तक विवेक ओबेरॉय को माफ नहीं किया है.. हालांकि विवेक ओबेरॉय ने कई बार इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है।

यहां जानते हैं.. क्या था पूरा मामला-

कॉफी विद करण से शुरु हुआ था किस्सा

कॉफी विद करण से शुरु हुआ था किस्सा

कॉफी विद करण में विवेक ओबेरॉय ने मजाक ही मजाक में कुछ ऐसा कह दिया था.. जिसका अफसोस शायद उन्हें आज तक होगा।

जब करण जौहर ने विवेक से सवाल किया.. "Aishwarya in Hollywood or Aishwarya in Hindi films?".. तो विवेक ओबेरॉय ने तुरंत जवाब दिया- "Aishwarya in my arms."

टूट गई जोड़ी

टूट गई जोड़ी

इस जवाब के बाद तो विवेक खबरों में छा गए थे। हालांकि विवेक और ऐश्वर्या की जोड़ी जल्द ही टूट गई.. लेकिन इस चक्कर में विवेक ओबेरॉय और सलमान खान आपस में भिड़ गए। बता दें, सलमान और ऐश की जोड़ी इससे कुछ वक्त पहले ही टूटी थी।

विवेक ओबेरॉय की प्रेस कांफ्रेस

विवेक ओबेरॉय की प्रेस कांफ्रेस

2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाया था.. जहां उन्होंने कहा था कि.. सलमान ने मुझे शराब पीकर कॉल किया और धमकी दी। यहां तक की मेरा करियर बर्बाद करने की बात कही।

विवेक ने कॉन्फ्रेंस में उन 41 फोन कॉल्स के बारे में बताया जो सलमान ने उन्हें एक रात में की थीं। इसके साथ ही विवेक ने सलमान खान के वो मैसेज भी सबके सामने रख दिए, जिनमें उन्होंने विवेक को सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी। विवेक ने सलमान को काफी कुछ कहा और बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया।

ऐश ने नहीं दिया साथ

ऐश ने नहीं दिया साथ

विवेक को लगा था कि शायद ऐश्वर्या उनका सपोर्ट करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि इस घटना के बाद ऐश उनसे अलग हो गईं। खुद विवेक ने इस बात पर चैट शो के दौरान अफसोस जताया था।

विवेक को जल्द ही गलती का अहसास हुआ.. और उन्होंने सलमान खान से माफी मांगी थी। लेकिन सलमान उस वाकये को आज तक नहीं भूल पाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X