..................... Vivah fame little rahul aka amey pandya transformation after 19 years photo viral - Hindi Filmibeat

18 साल में इतने बदल गए हैं 'विवाह' के छोटे राहुल, फोटोज देख पूनम-प्रेम को भी नहीं होगा यकीन

Vivah amrita rao

साल 2006 में शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह ने सारे रिकॉर्ड तो डाले थे। इस फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद अमृता राव काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी और उन्हें पूनम के नाम से जाना जाने लगा था। लेकिन शाहिद कपूर के भतीजे का किरदार निभाने वाला छोटा सा बच्चा राहुल का किरदार अमेय पांड्या ने निभाया था।

अमेय पांड्या ने राहुल का रोल बहुत ही बखूबी निभाया और अब वह 18 साल बाद काफी बड़े हो चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब उन्हें पहचानना भी काफी मुश्किल हो जाता है। अमेय पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। दरअसल विवाह फिल्म के बाद में एक्टर ने कई सारे एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया।

अमेय पांड्या अपने लगातार कामों के चलते काफी फेमस हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने लागा चुनरी में दाग और स्वामी जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। यहां तक की एक्टर को रियलिटी शो जरा नाच के दिखा में भी देखा गया था। अमेय पांड्या को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपनी तस्वीरों को शेयर करते नजर आते हैं।

अगर हम अमेय पांड्या के करियर पर नजर डालते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अभी एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है। दरअसल उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करना शुरू कर दिया है। वह काफी अच्छे काम भी करते हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने बालों को एक संस्थान के लिए दान दे दिया था और इसके चलते लोग भी उनके मुरीद हो गए थे।

Read more about: vivah amrita rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X