18 साल बाद विवाह की 'पूनम' का लुक आया सामने, बदला हुआ लुक देख फैन्स बोले- 'ये क्या हो गया...'

Vivah Actress Poonam Aka Amrita Rao: फ़िल्म 'विवाह' में पूनम का किरदार हर किसी को पसंद आया था। बता दे कि ये किरदार अमृता राव ने निभाया और वह इसमें काफी सीधी-सादी, हल्के हल्के बोलने वाली संस्कारी पूनम के रूप में नजर आई। उनकी खूबसूरती के अलावा उनकी एक्टिंग की भी इस फिल्म में काफी प्रशंसा की गई। लेकिन आपको बता दें कि इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री ने अचानक से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
लेकिन अब हाल ही में 'विवाह' फिल्म की पूनम का सोशल मीडिया पर एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इसमें अमृता राव बिल्कुल बदली बदली नजर आई। हालांकि वह पहले से और भी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही थी। अमृता राव ने साल 2002 में आर्य बब्बर के अपोजिट में फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था।
लेकिन अमृता राव को असल पहचान शाहिद कपूर की फिल्म 'इश्क विश्क' से मिली। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई। बाद में एक्ट्रेस ने मैं हूं ना, लाइफ हो तो ऐसी और प्यारे मोहन जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह ने उनके किस्मत बदलकर रख दी और वह सफल अभिनेत्री बन गई।
अमृता राव ने खुद एक बार खुलासा किया था और बताया था कि उन्हें यशराज फिल्म्स की इन हाउस एक्ट्रेस बनने का ऑफर आया और आदित्य चोपड़ा के सामने एक उन्होंने शर्त रख दी थी। उन्होंने कहा कि वह कोई भी किसिंग सीन नहीं करेंगी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस को यशराज फिल्म्स के इस ऑफर से हाथ धोना पड़ गया। खान की अमृता राव को बचना ए हसीनों और नील और निक्की जैसी फिल्मों का भी ऑफर आया था। हालांकि अभिनेत्री ने इसको ठुकरा दिया।
अब अमृता राव अपने निजी जीवन में काफी ज्यादा व्यस्त है और आपको बता दें कि साल 2016 में उन्होंने आरजे अनमोल के साथ में शादी कर ली थी। शादी की बात जब लोगों को पता चली तो वह काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। साल 2020 में अमृता राव ने अपने एक बेटे को जन्म दिया और अब वह अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











