'विवाह' फिल्म के बाद जब अमृता राव के पास आए थे दुनियाभर से शादी के प्रपोजल, जानें अमृता ने क्या किया!

Amrita Rao

Amrita Rao in Vivah movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव यूं तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन ऐसा लगता है जैसे शादी के बाद वे फिल्मों से नदारद हो गई हैं।

जी हां 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' में अमृता राव को आखिरी बार देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं अमृता राव की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था जब एक फिल्म में उनके रोल की वजह से उनके पास दुनिया भर से दुनिया भर से शादी के प्रपोजल आने लगे थे।

हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन को अपना इंटरव्यू देते हुए अमृता राव ने बताया था, 2006 में 'विवाह' फिल्म में काम करने के बाद उनके पास जैसे शादी के प्रपोजल की लंबी लाइन लग गई थी। दिलचस्प बात ये थी कि इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों से भी अमृता के पास शादी के रिश्ते आने लगे थे।

अमृता ने बताया कि उस समय स्मार्टफोन नहीं हुआ करते थे तो लोग कनाडा और यूएसए अपनी फोटो के साथ अमृता राव को लेटर लिखते थे। कुछ लड़कों ने अपनी फोटोस, अपने घर, अपनी कार और अपनी मम्मी के साथ तक भेज दी थी।

अमृता को यह सब देख कर बहुत अच्छा लगा और वे इसे बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। अमृता ने इस बात को हवा में उड़ा दिया। लेकिन अब जब वे पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें लगता है कि कैसे सिर्फ एक रोल से ही उनकी लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ा। उनके लिए ये सब मैजिकल था।'

आपको बता दें, विवाह फिल्म में लीड रोल में शाहिद कपूर भी थे। विवाह फिल्म ने शाहिद कपूर और अमृता राव दोनों के लिए ही गेम चेंजर का काम किया। ऐसा माना जाता है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी।

बताते चलें, 41 वर्षीय अमृता राव ने 2016 में आरजे अनमोल से शादी कर ली थी और उसके बाद से वे फिल्मों में बेहद कम दिखाई दीं। हालांकि अमृता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, 3 दिन पहले ही अमृता और अनमोल की शादी के 9 साल पूरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X