..................... Vishal desai played amitabh bachchan rajesh khanna childhood roles now he became top director - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाकर मिली पापुलैरिटी, 40 साल बाद ये बच्चा है दिग्गज डायरेक्टर

master bittoo amitabh bachchan

Master Bittoo Child Artist: 70 से 80 के दशक में अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र और राजेश खन्ना की फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। किसी दौर में सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मास्टर बिट्टू काफी पसंद किए जाते थे। जब भी मास्टर बिट्टू को याद किया जाता है तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम जहन में आ जाता है।

आज हम आपको मास्टर बिट्टू के बारे में ही बताने वाले हैं जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया है। 70 के दशक में उन्हें कई सारे सुपरस्टार्स के बचपन का किरदार निभाने को मिला। अमिताभ की बचपन का किरदार तो उन्हें कई सारी फिल्मों में निभाने का मौका मिला था।

इसी के अलावा मास्टर बिट्टू ने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के भी बचपन के किरदार निभाए हैं। वैसे मास्टर बिट्टू इनका स्क्रीन नाम था और असली नाम इनका विशाल देसाई है। मास्टर बिट्टू ने याराना से लेकर अनोखा बंधन और अपनापन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उस दौर में तकरीबन हर दूसरी फिल्म में मास्टर बिट्टू को चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाते देखा जाता था।

विशाल देसाई ने बाल कलाकार के तौर पर अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की थी और आपको बता दें कि जैसे-जैसे वह बड़े होते गए उन्हें रोल मिलना बंद हो गया। फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया और आगे चलकर फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाया। बड़े होने के बाद विशाल देसाई टीवी इंडस्ट्री की तरफ रुख करने लगे और कई सारे टीवी सीरियल्स को भी डायरेक्ट किया।

विशाल देसाई को हेमा मालिनी के साथ सीरियल 'कामिनी दामिनी' को असिस्ट करने का मौका मिला। उन्होंने बी आर चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस को भी ज्वाइन किया और कई बड़ी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट भी काम किया था। जिसमें अनिल कपूर के विरासत, अमिताभ बच्चन की भूतनाथ और बाबुल जैसी फिल्में शामिल है।

अब विशाल देसाई एक बड़े एंटरटेनमेंट चैनल में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि साल 2019 में विशाल देसाई ने 'वीरगति' नाम की एक फिल्म को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मराठी और हिंदी भाषा में zee5 पर स्ट्रीम भी हुई थी। आज के वक्त में विशाल देसाई एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

Read more about: master bittoo amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X