क्या फिर टॉप पर आएंगे ये KHAN.. फरवरी में होगा फैसला!
फिल्ममेकर विशाल भराद्वाज की रंगून सैफ अली खान के स्टारडम को नई उछाल दे सकती है, फरवरी के अंत में होगी रिलीज।
हिंदी सिनेमा के लिहाज से यह आम बात है, जब किसी स्टार एक्टर की किस्मत फिल्म से जुड़ी हो। सैफ अली खान इन दिनों इसी हालात का सामना कर रहे हैं। इस महीने के अंत में सैफ अली खान रंगून के साथ वापसी कर रहे हैं।
कंगना रनावत और शाहिद कपूर के होने के बावजूद सैफ फिल्म में अपनी दमदार मौजूदगी दिखाने में कामयाब हुई हैं। इससे पहले साल 2015 मे सैफ फैंटम के ट्रेलर में भी दिलचस्प किरदार में दिखाई दिए थे। रिलीज के बाद फैंटम की कहानी दर्शकों के दिल तक पहुंचने में नाकामयाब रही।
इससे पहले रिलीज हुई, हैप्पी एंडिंग और हमशक्ल भी उनके करियर के लिए घातक साबित हुई। इन दो फिल्मों के बाद सैफ ने यह तय कर लिया था कि वह अब केवल चुनिंदा फिल्मों को महत्व देंगे।
इसी का नतीजा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट और किरदार को सुनते भर में ही विशाल भारद्वाज की रंगून के लिए हामी भर दी। करीना कपूर खान यानि की अपनी पत्नी की तुलना में सैफ का करियर बेहतर नहीं रहा है।
अक्सर ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस के करियर पर खतरा मंडराने लगता है। सैफ और करीना पर यह हिसाब-किताब फिट नहीं बैठा।करीना ने जहां, की एंड का जैसी हिट फिल्म दी। वहीं सैफ फिल्मों के मामले में अनसेफ नजर आए।
बहरहाल, सैफ अली खान के साथ करीना कपूर खान भी रंगून के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। दोनों को इस बात की उम्मीद है कि रंगून के बाद सैफ के करियर पर उठ रहे सवालों पर विराम लग सकता है।
आइए जानते हैं, आखिर कैसे रंगून सैफ अली खान के फिल्मी सफर को एक शानदार शुरुआत दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications