विराट कोहली की बीवी अनुष्का का अयोध्या से है बेहद खास कनेक्शन... फिर भी नहीं गई प्राण प्रतिष्ठा में..

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। उन्होंने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई। लेकिन आज हम आपको अनुष्का शर्मा का अयोध्या से एक खास कनेक्शन बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता प्राप्त हुआ था।
लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही अयोध्या में नहीं देखा गया। लेकिन उनका एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है की एक्ट्रेस वहीं पर मौजूद थी। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अनुष्का इस वक्त प्रेग्नेंट है और इसी के चलते वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाई। लेकिन अनुष्का शर्मा का अयोध्या से बेहद ही खास कनेक्शन है।
दरअसल आपको बता दे की अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था। उनका जन्म अयोध्या में 1 मई 1988 में मिलिट्री हॉस्पिटल में हुआ था। बता दे कि उनके पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में थे और उस वक्त भारतीय सेवा की डोगरा रेजीमेंट का हिस्सा भी थे। अनुष्का शर्मा की मां आशिमा शर्मा एक हाउसवाइफ है। पहले ही अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया और बाद में 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचा ली। उन्होंने साल 2021 में बेटी को जन्म दिया और उसका नाम वामिका रखा गया। इसी के अलावा उन्होंने अपनी लाडली बेटी का चेहरा दुनिया वालों तक को शुरू में नहीं दिखाया था। हालांकि अब वह दूसरी बार मां बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications