जब Virat Kohli ने गाया था अपनी फैन के लिए गाना, लोग बोले- लॉयल हो तो विराट जैसा...

Virat Kohli Singing For His Fan: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में आ जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी की।
लेकिन क्या आपने कभी विराट कोहली को गाना गाते हुए देखा है। दरअसल आपको बता दें कि विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जहां पर विराट कोहली ने अपनी फैन के लिए बेहद ही खूबसूरत तरीके से गाना गाया।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि विराट कोहली की फैन ने उनसे रिक्वेस्ट की कि आप मेरे लिए भी गाना गाओ। इस पर विराट कोहली ने अपनी फैन को स्टेज पर बुलाया और उनके लिए अनुष्का शर्मा की ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का 'तुझ में रब दिखता है' गाना गाया।
अब सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और काफी सारे लोगों का तो यही कहना है कि लॉयल हो तो विराट कोहली जैसा। काफी सारे लोग विराट कोहली की सिंगिंग की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि विराट ने गाया भी तो अनुष्का का ही गाना।


Click it and Unblock the Notifications