..................... Virat Kohli Credits Wife Anushka Sharma For His Transition To A Vegetarian Lifestyle - Hindi Filmibeat

पत्नी अनुष्का शर्मा की वजह से विराट कोहली ने छोड़ दिया था नॉनवेज, बोले- 'उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया...'

Virat Kohli Anushka Sharma Become Vegetarian: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी मानी जाती है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में दोनों को पावर कपल माना गया है। दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अनुष्का और विराट कई बार अपनी जिंदगी में आए पॉजिटिव चेंज का क्रेडिट एक दूसरे को देते हुए भी नजर आए हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma

अनुष्का की वजह से वेजीटेरियन बने विराट कोहली

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो अनुष्का शर्मा ने साल 2015 में वेजीटेरियन लाइफस्टाइल को अपना लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि जानवरों के प्रति वह काफी और लगाव रखती है। आध्यात्मिक सोच के चलते उन्होंने ये फैसला लिया था। लेकिन बाद में विराट कोहली ने भी नॉनवेज खाना छोड़ दिया और उनका कहना था कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वेजीटेरियन बनना ही उनके लिए अच्छा है।

अनुष्का शर्मा ने बदल दी थी विराट की जिंदगी

साल 2020 में Vogue के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि "अनुष्का ने मुझे जिंदगी को जीने का एक नया नजरिया सिखाया है। उनसे मिलने से पहले मैं इतना बैलेंस इंसान नहीं हुआ करता था और उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बना दिया है। मैं बहुत ही खुश किस्मत खुद को मानता हूं कि मैं अपनी जिंदगी उस सबसे बेहतरीन महिला के साथ में बिता रहा हूं जिसको मैं जानता हूं।"

अब कभी भी नॉनवेज नहीं खा सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "अनुष्का के जानवरों के प्रति प्यार ने मेरी सोच पूरी तरीके से बदल दी। उन्होंने बताया कि अनुष्का पिछले 4 सालों से वेजिटेरियन है और मैं हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से 2 साल पहले ही वेजीटेरियन बन गया था। जानवरों के लिए उनका प्यार देखकर अब मैं कभी भी मांस नहीं खा सकता हूं। इससे चीजों को देखने का मेरा नजरिया बदल चुका है।"

कुछ साल पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के वक्त विराट कोहली ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वेजिटेरियन बनने के बाद में उनकी फिटनेस और हेल्थ में काफी सुधार देखने के लिए मिला था। फैसले को अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया था।

क्यों वेजीटेरियन बन गई थी अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने वेजिटेरियन बनने की वजह बताई थी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि शाकाहारी बनना मेरे लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। लेकिन इस फैसले को मैंने बहुत सोच समझ कर लिया था। मेरा जानवरों के प्रति प्रेम और आध्यात्मिक वजह के चलते मुझे इसको अपने के लिए प्रेरणा मिली।

आध्यात्मिक राह पर चल पड़े हैं अनुष्का और विराट

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए और उनके दर्शन करने के लिए जाते हैं। प्रेमानंद महाराज से दोनों ने दीक्षा भी ली हुई है। अक्सर दोनों को गले में तुलसी के माला पहले हुए भी देखा जाता है।

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X