विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें, सबसे खूबसूरत लम्हें PICS
हाल में ही भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये जन्मदिन दुबई में पत्नी अनुष्का शर्मा व आईपीएल की पूरी टीम के साथ मनाया गया। इन दिनों विराट कोहली आईपीएल के सिलसिले में बिजी चल रहे हैं। वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दुबई में ही हैं। हाल में ही दोनों ने गुड न्यूज सुनाई कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। 2021 की शुरुआत में ही दोनों माता-पिता बनेंगे। इस गुड न्यूज को खुद कप्तान और एक्ट्रेस ने शेयर किया था। पहली बार माता पिता बनने जा रहे अनुष्का और विराट दोनों एक दूसरे के लिए बहुत केयरिंग हैं। आईपीएल के दौरान भी विराट पत्नी अनुष्का को लेकर गए हैं।
अनुष्का पिछले लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं। इतना ही नहीं उनकी किसी फिल्म के साइन करने को लेकर भी खबरें सामने नहीं आई हैं। अब वह फैमिली पर पूरा ध्यान दे रही हैं। अनुष्का मां बनने के बाद ही अब फिल्मों में वापस नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications