कुछ ऐसी थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात, वायरल वीडियो में विराट ने किया शेयर

जब भी बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी की बात होती है उसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का जिक्र जरूर आता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की एक बेटी वामिका है। जैसा कि सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक शैम्पु के एड की शूटिंग के समय पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदला। लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का शर्मा से पहली बार मिलने के बाद विराट कोहली ने क्या किया था... ? चलिए हम आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात कैसी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने वीडियो में विराट कोहली अपनी और अनुष्का की पहली मुलाकात के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कहते हैं, "हम पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग के समय मिले थे। मुझे याद है जब मेरे मैनेजर ने इस ब्रांड के बारे में बताया तो मैं काफी खुश था। फिर मैंने पूछा कि इस विज्ञापन में कौन है साथ में, तो मेरे मैनेजर ने बताया अनुष्का शर्मा। मैं उस समय घबरा गया। मैं अपने मैनेजर से कहने लगा कि तुम मजाक कर रहे हो क्या? मुझे शूटिंग के बारे में कुछ नहीं पता और अनुष्का एक प्रोफेशनल एक्टर हैं। एक फ्रेम में अनुष्का के साथ तो मैं एक बेवकूफ की तरह लगूंगा।"
इस वीडियो में विराट कोहली आगे बताते हैं, "मैं पहली बार अनुष्का से जब मिला तो मैंने उनसे एक जोक कहा था। उस समय मैं इतना नर्वस था कि मुझे समझ में ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने एक जोक कह दिया।" इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई ब्रांड के विज्ञापनों में साथ में नजर आए। शादी से पहले विराट कोहली के हर महत्वपूर्ण मैच में अनुष्का शर्मा उन्हें चियरअप करने स्टेडियम में भी आया करती थी। हालांकि दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया और जब इटली में दोनों ने चुपके से डेस्टिनेशन वेडिंग की तो फैंस काफी चौंक गये थे।


Click it and Unblock the Notifications

