विकी कौशल ने कैटरीना से पूछा - मुझसे शादी करोगी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, वायरल वीडियो
जब से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के डेटिंग की खबरें, हर्षवर्धन कपूर ने कंफर्म की है तब से हर जगह केवल विकी कौशल और कैटरीना कैफ ही ट्रेंड हो रहे हैं। वहीं इनके पुराने वीडियो और तस्वीरें भी एक बार फिर से वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विकी कौशल, कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज़ कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ स्टेज पर सोशल मीडिया स्टार होने का अवार्ड लेने पहुंची और इवेंट के होस्ट थे विकी कौशल। विकी ने कैटरीना कै कहा कि शादी का सीज़न है तो मैंने सोचा पूछ ही लूं, मुझसे शादी करोगी?

गौरतलब है कि हर्षवर्धन कपूर से एक चैट शो में पूछा गया कि बॉलीवुड के बारे में एक ऐसी अफवाह बताईए जो आपको लगता है कि सच हो। इस पर हर्षवर्धन कपूर ने जवाब दिया कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल डेट कर रहे हैं, ये सच है। जैसे ही हर्ष ने ये बोला उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कैमरों में कहा, उम्मीद है इस वजह से मैं मुश्किल में ना पड़ जाऊं।

पिता ने नहीं दी है मंज़ूरी
टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल के पिता शाम कौशल इस रिश्ते से ज़्यादा खुश नहीं है और विकी को इस बारे में सचेत कर चुके हैं। शाम कौशल चाहते हैं कि इस समय विकी कौशल का पूरा फोकस केवल अपने करियर की तरफ हो।

भाई से हो चुकी है दोस्ती
हालांकि, कैटरीना विकी के भाई सनी कौशल की भी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं और उनके प्रोजेक्ट्स तक प्रमोट करने इवेंट्स पर पहुंच चुकी हैं।

दोस्तों के ग्रुप में हुए शामिल
विकी कौशल कैटरीना कैफ के कुछ दोस्तों के साथ डिनर करते दिखाई दे चुके हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी और वरूण धवन। और इस ग्रुप में एंट्री हो चुकी है विकी कौशल की।

उड़ चुकी है अफवाहें
कैटरीना कैफ अब विकी कौशल के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विकी कौशल को गाहे बगाहे काफी हिंट दिए हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि विकी अपनी आने वाली फिल्म अश्वत्थामा में सारा अली खान के साथ कैमरा पर ज़्यादा इंटिमेट ना हों।

कॉफी विद करण से शुरू हुई चर्चा
सारा माजरा शुरू हुआ, करण जौहर के शो कॉफी विद करण से जहां विकी कौशल ने बताया कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। ये एपिसोड आधे लोगों ने बस विकी कौशल के उस रिएक्शन को देखने के लिए देखा होगा।

पहली वायरल तस्वीर
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की डेटिंग की खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब 2019 में विकी कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही एक दीवाली पार्टी से एक ही साथ निकले। और एक ही साथ चल दिए।

होली भी मनाई साथ
इसके बाद 2020 में ईशा अंबानी की होली पार्टी में विकी कौशल और कैटरीना कैफ का डांस सबकी नज़रों के सामने वायरल वीडियो के तौर पर आया। इतना ही नहीं, इस पार्टी में दोनों ट्विनिंग करते हुए पहुंचे थे।

साथ में की न्यू ईयर की ट्रिप
फैन्स ने भी नए साल का स्वागत करते इन दोनों सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट से अलग अलग तस्वीरें लेकर एक साथ जोड़ीं और दिखाया कि कैसे दोनों ही तस्वीरों का बैकग्राउंड लगभग एक जैसा है। जहां विकी कौशल ने अपने भाई सनी कौशल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं वहीं कैटरीना कैफ ने अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ।

अक्सर डिलीट की तस्वीरें
विकी और कैटरीना की एक डिनर डेट की तस्वीर, कहीं से लीक हुई थी। लेकिन ये तस्वीर तुरंत ही डिलीट कर दी गई थी। कैटरीना कैफ अक्सर कुछ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उन तस्वीरों में फैन्स जब कहीं ना कहीं से विकी कौशल को ढूंढ ही लेते हैं तो कैटरीना इन तस्वीरों को डिलीट कर देती हैं।

जल्दी ही ऑफिशियल
हर्षवर्धन कपूर के कंफर्म करने के बाद माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्दी ही अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर सकते हैं। फैन्स तो फिलहाल इसी बात से खुश हैं कि देर से ही सही लेकिन विकट्रीना को साथ देखने के उनके सपने पूरे होने वाले हैं।
साथ ही इस वीडियो में विकी, कैटरीना से पूछते दिखते हैं कि मौसम ही जब ऐसा है और लोग शादियां कर रहे हैं तो आप भी कोई अच्छा सा विकी कौशल देखकर शादी क्यों नहीं कर लेतीं?


Click it and Unblock the Notifications











