Pics of the Week: 22 साल पुरानी बिकीनी में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का बेबी बंप, इस हफ्ते की वायरल तस्वीरें
जब से इंस्टाग्राम ने सोशल मीडिया पर काबू किया है तब से ज़िंदगी बातों में कम और तस्वीरों में ज़्यादा गुज़रती है। बात जब बॉलीवुड सितारों की हो तो तस्वीरों पर ध्यान देना तो और ज़रूरी हो जाता है। इस हफ्ते भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स और उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं।
इस हफ्ते की ट्रेंडिंग तस्वीरों में सबसे ऊपर नाम आता है प्रियंका चोपड़ा। अपने 79 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा जो कुछ भी शेयर करती हैं वो खबर बन ही जाता है।

वहीं खबरों में रहना सोनम कपूर को भी आता है। तो अपने प्रेगनेंसी के हर तीन महीने पर फोटोशूट करवाने की परंपरा जारी रखते हुए सोनम ने आखिरी तिमाही में भी फोटोशूट करवाया। हालांकि, हमेशा की तरह उन्हें काफी ट्रोल किया गया। फटाफट देखिए इस हफ्ते की Trending Pics:

नयनतारा वेडिंग
शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान से अपना डेब्यू कर रही साउथ की सुपरस्टार नयनतारा, इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधी। उनकी शादी के मौके पर शाहरूख खान भी चेन्नई पहुंचे। नयनतारा की शादी की तस्वीर और इस शादी से शाहरूख खान की तस्वीर, दोनों ही काफी वायरल रहे। नयनतारा की रिसेप्शन की साड़ी देखकर फैन्स को प्रियंका चोपड़ा की शादी के लहंगे की भी याद आई।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर, इस महीने 48 साल की हो जाएंगी और उन्होंने अपने Birthday Month के उत्साह में बिकीनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। करिश्मा कपूर की ये तस्वीर फैन्स को काफी पसंद आई और लोगों ने इस तस्वीर पर ढेर सारे Likes और Comments किए। अगर काम की बात करें करिश्मा कपूर के पास कुछ ऑफर हैं जिनके बारे में अभी उन्होंने कुछ फाईनल नहीं किया है।

ऋतिक रोशन विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान, तमिल फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है। सेट से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आखिरी तस्वीर सामने आई जो कि काफी वायरल हुई। फैन्स इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।

ईशा गुप्ता
आश्रम वेब सीरीज़ में बॉबी देओल के साथ दिखाई देने के बाद अभिनेत्री ईशा गुप्ता समुद्र किनारे आराम करती दिखीं। ईशा गुप्ता और उनकी Bikini Pics हमेशा से फैन्स की फेवरिट रही हैं। इस बार भी उन्होंने जैसे ही बिकीनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की, बिना वक्त गंवाए ये तस्वीर वायरल हो गई।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा, पैरिस में BVLGARI के एक इवेंट के लिए पहुंची थीं। दो दिनों में अपने दो आउटफिट्स के साथ प्रियंका चोपड़ा ने तबाही मचा दी। जहां पहले दिन वो गहरे क्लीवेज वाले गाउन के साथ दिखाई दीं तो दूसरे दिन उन्होंने एक ज़बरदस्त फ्रिल वाला ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना। हालांकि, अपने दोनों ही लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हुईं।

दीपिका पादुकोण तिरूपति
दीपिका पादुकोण, अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन पर अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन के लिए गईं। ऐसा उनका परिवार हर साल करता है। इस साल, दीपिका पादुकोण के चेहरे से एक पल के लिए भी मास्क नहीं हटा और इसलिए उनकी तस्वीरें काफी तेज़ी से वायरल हुईं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर इस समय प्रेगनेंसी इंजॉय कर रही हैं और उन्होंने अपना एक फोटोशूट करवाया। उनके फोटोशूट को कुछ लोगों ने बेहद खूबसूरत कहा तो कुछ ने सोनम को हमेशा की तरह ट्रोल किया। लेकिन इस फोटोशूट की तस्वीरें काफी तेज़ी से वायरल हुईं।

प्रियंका चोपड़ा बिकीनी
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 से अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बिकीनी पहने नज़र आ रही हैं और 18 साल की हैं। उनकी इस तस्वीर पर रणवीर सिंह से लेकर पति निक जोनस तक ने कमेंट किया। ये तस्वीर, तेज़ी से वायरल हो गई।


Click it and Unblock the Notifications