रेखा के पहले पति संग रचाई शादी, फिर 13 साल बड़े डायरेक्टर पर हार बैठी दिल, पेड़ के नीचे लिए सात फेरे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारों के रिलेशनशिप के चर्चे खूब रहते हैं। दरअसल कई बार फिल्मी सितारों को एक साथ में काम करते-करते प्यार हो जाता है और बाद में वह चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिल्मी दुनिया में सितारों के जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उससे कहीं जल्दी वह रिश्ते टूट भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ तस्वीर में नजर आ रही है अभिनेत्री के साथ भी हुआ।
14 साल की उम्र में मैगजीन के कवर पेज पर छाई एक्ट्रेस
तस्वीर में दिखाई दे रही एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है और आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी है। उन्हें 70 से 80 के दशक की खास अभिनेत्री माना जाता था। उनका जन्म साल 1962 में हुआ। उन्होंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया था और 14 साल की उम्र में वह एक मैगजीन कवर पर छा गई।
जब रेखा के पहले पति पर आया एक्ट्रेस का दिल
एक वक्त हुआ करता था जब मशहूर बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा का नाम रेखा के साथ में जुड़ा था। बताया तो यह भी जाता है कि दोनों ने शादी कर ली थी और बाद में विनोद मेहरा की मां ने रेखा को अपनाया नहीं था। जिसके चलते दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। लेकिन आपको बता दें कि विनोद मेहरा के साथ जब बिंदिया ने फिल्म की शूटिंग की तो दोनों के बीच प्यार हो गया। उस वक्त विनोद मेहरा अपनी पहली पत्नी से तलाक ले रहे थे और बाद में बिंदिया के साथ उन्होंने जीवन व्यतीत करने का फैसला लिया।
विनोद और बिंदिया की 4 साल में ही होने लगी अनबन
कुछ खबरों के अनुसार बिंदिया जब 18 साल की हो गई थी तो विनोद मेहरा के साथ में उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन दोनों के बीच में शादी के 4 साल बाद मतभेद होने शुरू हो गए। इसी बीच विनोद मेहरा के साथ उनकी दूरियां बढ़ गई थी और इसी के चलते फिल्म मेकर जेपी दत्ता के वह काफी ज्यादा करीब आने लगी। विनोद और बिंदिया की अनबन बढ़ती चली जा रही थी और इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।
बिंदिया ने भाग कर रचाई दूसरी शादी
विनोद मेहरा से तलाक लेने के बाद में बिंदिया और जेपी दत्ता काफी ज्यादा करीब आने लग गए थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए और यहां पर दिक्कत यह थी की फिल्म मेकर से एक्ट्रेस 13 साल उम्र में छोटी थी। इसी के चलते परिवार वालों ने बिंदिया को इस रिश्ते के लिए मंजूरी नहीं दी। लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने भाग कर शादी कर ली। दोनों ने राजस्थान के जयपुर में एक पेड़ के नीचे शादी रचाई।
माता-पिता के नक्शे कदमों पर चली बेटी
लेकिन आपको बता दें कि सबसे खास बात तो यह है कि जेपी दत्ता और बिंदिया की बड़ी बेटी निधि दत्त ने भी साल 2021 में इस पेड़ के नीचे अपने पति के साथ में सात फेरे लिए। कुछ खबरों के अनुसार 'बॉर्डर 2' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी निधि को दी गई है। इसी के अलावा आपको बता दें की बिंदिया और जेपी दत्ता की एक और बेटी है जिसका नाम सिद्धि दत्ता बताया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











