4 शादी, 2 अफेयर...! अपने जमाने का सबसे गुड लुकिंग एक्टर था ये बच्चा, पहचाना?

इन दिनों इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें प्यारा छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। दरअसल यह एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बचपन की तस्वीर है। लेकिन इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा एक वक्त पर बॉलीवुड के स्टार हुआ करता था और इतना ही नहीं सबसे गुड लुकिंग एक्टरों में से एक माना जाता था। इस स्टार के साथ में हर एक एक्ट्रेस काम करने को तैयार हो जाती थी और उन पर मरती भी थी।
10 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में रखा कदम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह इंडस्ट्री के ऐसे सितारों में से एक माने जाते थे जिन्होंने करियर में सुपरहिट फिल्में दी और लव लाइफ में वह फ्लॉप हो गए। दरअसल तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि विनोद मेहरा है। जिनकी जिंदगी में चार बार प्यार ने दस्तक दी और दो अफेयर के साथ-साथ चार शादियों के बाद भी वह अकेले रह गए। बता दें कि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था और अपने वक्त के एक बेहतरीन कलाकार माने जाते थे। हालांकि उन्होंने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अपने दौर में की कई हिट फिल्में
60 से 70 के दशक में विनोद मेहरा ने काफी हिट फिल्मों में काम किया। बता दें कि विनोद मेहरा की प्रोफेशनल लाइफ तो काफी सफल रही लेकिन पर्सनल लाइफ में वह मात खा गए। विनोद मेहरा का नाम हमेशा से ही रेखा से जोड़ा गया। कहा तो यह भी जाता है कि उस दौर में विनोद और रेखा ने शादी कर ली थी। लेकिन एक्टर की मां ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और परिवार की वजह से दोनों नहीं दूरी बना ली। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई।जिसके बाद घरवालों के कारण विनोद मेहरा ने किरण से शादी रचाई और यह शादी भी कुछ खास टिक नहीं पाई।
कई शादियों के बाद भी विनोद मेहरा रह गए अकेले
लेकिन बाद में विनोद मेहरा को बिंदिया गोस्वामी से प्यार हुआ और दोनों ने शादी रचाई। कहा तो यह भी जाता है कि जब बिंदिया को उनकी पहली पत्नी से लड़ाई के बारे में पता चला तो उन्होंने विनोद मेहरा से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। बाद में विनोद ने किरण नाम की लड़की से शादी रचाई और उन्हें लगा कि अब जिंदगी में सुकून आ गया है। लेकिन एक्टर की यह शादी भी 2 साल से ज्यादा टिक नहीं पाई। जिसके बाद में विनोद खन्ना को हार्ट अटैक आया और इसी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। आज भी लोगों के जहन में उनकी फिल्में बसी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











