सुपरस्टार के घर जन्मा ये बच्चा, भाई ने भी इंडस्ट्री पर किया राज, फिर भी फिल्मों में नहीं चल पाया सिक्का

Rahul Khanna Career: आज हम आपको 70 के दशक के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जो कि इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम एक्टर माना जाता था। उन्होंने इंडस्ट्री पर कई सालों तक राज किया और फिर अचानक से संन्यास ले लिया। लेकिन एक बार फिर कमबैक किया तो भी सफल रहे। दरअसल हम बात कर रहे हैं विनोद खन्ना की।
विनोद खन्ना के दोनों बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना भी इंडस्ट्री में खूब एक्टिव है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने तो काफी सारी हिट फिल्में दी और वही राहुल खन्ना के बात करें तो उनका करियर कुछ खास चल नहीं पाया। भले ही विनोद खन्ना आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके बेटे किसी न किसी तरह इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
दरअसल 20 जून 1972 में मुंबई में राहुल खन्ना का जन्म विनोद खन्ना के घर हुआ। राहुल के छोटे भाई अक्षय हैं और इनके अलावा उनकी दो बहने भी है। 51 साल की उम्र तक भी अभी तक राहुल ने शादी नहीं की और आज भी वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। कभी किसी फिल्म या वेब सीरीज में छोटे-मोटे किरदार निभाते हुए उन्हें देखा जाता है।
राहुल खन्ना ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म '1947 अर्थ' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आए थे और राहुल खन्ना को फिल्म फेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी दिया गया था। उन्होंने लव आजकल और संदेश जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर भी उनका करियर फ्लॉप साबित हुआ और आज वह बिजनेस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











