विनोद खन्ना का इकलौती बेटी से कैसा था रिश्ता, पत्नी से तलाक और फिर आधी उम्र की लड़की से प्यार, जानिए सब

Vinod Khanna

विनोद खन्ना बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार थे। 25 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कॉलेज की दोस्त गीतांजलि के साथ में शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे राहुल और अक्षय खन्ना हुए। फिर जाकर विनोद खन्ना ने संन्यास ले लिया और सबको लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। हालांकि वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़कर ओशो की शरण में चले गए।

विनोद खन्ना के इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी से उनका तलाक क्यों हुआ। जब विनोद खन्ना चले गए थे तो उनकी पत्नी गीतांजलि अपने दोनों बच्चों को जब स्कूल छोड़ने जाती तो सभी बच्चे उनको चढ़ते कि तुम्हारे पापा तो अपने गुरु के साथ में भाग गए हैं।

बताया तो यह भी जाता है कि इन तानों के चलते गीतांजलि बहुत ही ज्यादा परेशान हो गई थी और इसीलिए 1985 में उन्होंने विनोद खन्ना से तलाक लेने का फैसला लिया। इसके बाद 1990 में विनोद खन्ना ने फिल्मों में एक बार फिर वापसी की। लेकिन फिर उन्होंने अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ में शादी की जिसका नाम कविता है।

44 साल के विनोद खन्ना ने 28 साल की कविता के साथ में शादी की। खान की इस शादी से उनके घर वाले बिल्कुल भी खुश नहीं थे। कविता और विनोद की मुलाकात एक पार्टी में हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। फोन नंबर एक्सचेंज हुआ और बातचीत तो होती थी लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। तब दोनों ने एक पार्क में मिलने का फैसला लिया और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

विनोद खन्ना ने अपने कविता के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि मैं जितना इन्हें देखा था इनसे और भी ज्यादा प्यार करने लगता था। फिर मुझे लगा कि नहीं इनसे शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने 1990 में शादी की और अब इनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम साक्षी और श्रद्धा है। विनोद खन्ना ने अच्छा पिता होने को लेकर बताया था कि "मेरी बेटी सुबह मेरे पास आ जाती है और मेरे सिर पर आकर बैठ जाती है। ऐसा करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है।" इसके बाद 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना की मृत्यु हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: vinod khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X