जब अजय देवगन और उनके दोस्तों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मिली थी ऐसी चीज...

अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी दौरान विंदू दारा सिंह ने कई साल पहले अजय देवगन की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर डाला है।
विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह गिरफ्तारी होली के दिन हुई और पुलिस ने अजय देवगन के अलावा उन्हें हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। होली के दिन पर ही अजय देवगन और उनके कुछ दोस्त बीयर पीना चाहते थे और वहजीप से एक ठेके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान मुसीबत तब सामने आई जब पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया था।
विंदू दारा सिंह ने बताया कि एक होली पार्टी हो रही थी और हम कॉलेज में मौजूद थे। इसी दौरान अजय देवगन जीत चला रहे थे और हम चार से पांच लोग मौजूद थे। लेकिन जैसे ही हम वाइन शॉप से बाहर निकलते हैं तो वहां पर पुलिस की वैन खड़ी हुई दिख जाती है। पुलिस ने हमसे सवाल किया कि हम कहां पर जा रहे हैं और जीप का मालिक कौन है। इसी दौरान उन्होंने डिग्गी में कुछ तलवारे और हॉकी देख ली और उन्हें हम पर शक हुआ।
विंदू दारा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया और एक लड़के ने कहा था कि सर ये वीरू देवगन का बेटा है और यह दारा सिंह का है। उसने दो से तीन बार नाम ले दिया था। फिर जब दो से तीन नाम लिए तो पुलिस ने उनमें से एक रंधावा के बेटे को थाने में बुलाने के लिए कहा था जो कि एक पहलवान था। उसकी पुलिस में भी पहचान थी।
विंदू दारा सिंह बताते हैं कि रंधावा के बेटे ने थाने में आकर पुलिस को बता दिया था कि हम सच कह रहे हैं। बाद में पुलिस ने मुझे और अजय देवगन के अलावा बाकी दोस्तों को छोड़ दिया था। दरअसल आपको बता दें कि यह है पूरा मामला अजय देवगन के कॉलेज के दिनों का है। विंदू दारा सिंह के अलावा तब्बू भी अजय देवगन के साथ में पढ़ती थी। तब्बू उन्हीं के दोस्त समीर आर्या की बहन है।


Click it and Unblock the Notifications











