शोक जताने गए थे अमिताभ बच्चन, एक्टर की मौत पर बेटा मना रहा था जश्न, हाथ में शैंपेन देख दंग रह गए थे बिग बी

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि वह कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वह इंडस्ट्री में कई सारी बेहतरीन फिल्में भी दे चुके हैं। अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अक्सर अपने साथ के कलाकारों को बहुत ही इज्जत देते हुए नजर आए। 1985 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मर्द में उनके साथ काम कर चुके एक्टर का निधन हुआ और शोक जताने के लिए अमिताभ बच्चन उनके घर गए।
लेकिन आपको बता दें कि जब अमिताभ बच्चन उनके घर पहुंचे तो वहां पर पिता की मौत का बेटा जश्न मनाता हुआ नजर आया। इस नजारे को देख हर कोई हैरान हो गया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं पहलवान और एक्टर दारा सिंह की। जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था और काफी फेमस हो गए थे। हाल ही में दारा सिंह के बेटे ने अपने पिता के निधन के बाद जश्न का किस्सा साझा किया और इसे देखकर अमिताभ बच्चन हैरान हो गए थे।
सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विंदू दारा सिंह ने बात करते हुए बताया कि मेरे पिताजी ने कहा था कि जब मैं मारूं तो मेरे जीवन का जश्न मनाना, कोई भी रोना मत। उस रात पूरा परिवार शोक मनाने के लिए इकट्ठा हुआ। हमने सोचा कि पिताजी ने कहा है कि मेरी जिंदगी का जश्न मनाना। इसीलिए जब हमने सभी को अलविदा कह दिया तो हमने शेम्पेन पीना शुरू किया। इसके बाद हमने पार्टी शुरू कर दी और टू डैड टू डैड कहने लगे।
विंदू दारा सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए बताया, "जश्न चल रहा था और तभी घंटी बजती है। मैं देख कर हैरान हो गया था कि दरवाजे पर अमिताभ बच्चन खड़े हुए थे और उन्होंने सफेद कपड़े पहने थे। पूरे दिन वह शूटिंग कर रहे थे और इसी के चलते वह रात को आए थे। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हो रहा है? मैंने कहा कि पिताजी ने हमें उनकी जिंदगी का जश्न मनाने के लिए कहा था। उन्होंने अंगूठा ऊपर करके हमसे पूछा कि मां कहां है? मैंने मां की तरफ इशारा किया और वह मेरी मां के पास जाकर बैठ गए। लेकिन वह हमें देखकर काफी हैरान थे।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2012 में जब दारा सिंह का निधन हुआ था तो अमिताभ बच्चन ने इस पर ट्वीट भी किया था। उन्होंने इस पर बात करते हुए लिखा था कि दारा सिंह का आज निधन हो चुका है। एक महान भारतीय और बेहतरीन इंसानों में से वह एक थे। उनकी प्रतिष्ठित उपस्थिति का एक पूरा युग चला गया है।


Click it and Unblock the Notifications











