पिता के निधन के बाद विंदू दारा सिंह ने पी थी शैंपेन, शोक सभा में पहुंचे अमिताभ बच्चन के उड़ गए थे होश...

Vindu Dara Singh drank champagne On his father dara singh death: दारा सिंह का नाम सुनकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जी हां, पहलवान और एक्टर दारा सिंह को रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान के किरदार में देखा था। उनके इस किरदार को और उनकी बेहतरीन एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। बता दें कि दारा सिंह का निधन 83 साल की उम्र में हुआ था। साल 2012 में उन्होंने आखिरी सांस ली थी, लेकिन वहीं हम आज उनकी मृत्यु के बाद का ऐसा किस्सा साझा करने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, दारा सिंह के बेटे ने पिता की मौत के बाद शैंपेन पीकर जश्न मनाने का फैसला किया था।
विंदू दारा सिंह ने पी थी शैंपेंन
विंदू दारा सिंह अपने एक इंटरव्यू में कहते हैं कि 'मेरे पिता जी ने कहा था कि मेरी मौत के बाद मेरी जिंदगी का जश्न मनाना, कोई रोना मत। हालांकि उनके जाने से पूरा परिवार शोक में डूब गया था। पूरा परिवार शोक मनाने के लिए जमा हुआ था। दिन में शोक सभा हुई और रात में जब परिवार एक साथ आया (बहन, बहनोई) तब हमने सोचा कि पिता ने कहा था कि मेरी जिंदगी का जश्न मनाना रोना मत। तभी हमने शैंपेन पीना शुरू कर दिया था। साथ ही हमने टू-डैड टू डैड कहा था।
अमिताभ बच्चन आए घर पर
विंदू दारा सिंह आगे कहते हैं कि जब हम शैंपेन पीकर जश्न मना रहे थे तभी अचानक से घंटी बजी। मैंने गेट खोला और मैं चौंक गया क्योंकि सामने खड़े थे अमिताभ बच्चन। वह तो घर पर शोक मनाने आए थे दिलासा देने आए थे। उन्होंने नजारा देखते ही पूछा कि ये क्या हो रहा है ? तभी हमने उन्हें बताया कि पिता जी ने कहा था कि उनके जाने के बाद रोना मत जश्न मनाना। उन्होंने अंगूठा दिखाया और पूछा मां कहां है ? विंदू दारा सिंह ने इशारा करते हुए बताया कि मां कहां है। वे मां के पास बैठे और उनसे बात की, लेकिन वे हमें शैंपेन पीता देख चौंक गए थे। बता दें कि दारा सिंह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











