पहली ही फ़िल्म से छा गई थी ये हसीना, एक गलती और दूसरे मर्दों संग सोने पर हुईं मजबूर, ठेले पर गई थी लाश

Vimi Life Struggles

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की 60 से 70 की दशा की मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिसने बेहद ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह हासिल कर ली थी. बताया तो यह भी जाता है कि उनकी खूबसूरती एकदम अप्सराओं जैसी थी. लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक्ट्रेस का आखिरी वक्त भी काफी ज्यादा दर्दनाक भरा रहा. दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस विमी की. जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया था.

ससुराल वाले थे एक्टिंग के खिलाफ

मशहूर एक्ट्रेस रही विमी साल 1943 में जालंधर में जन्मी थी और बेहद कम उम्र में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर बिजनेसमैन शिव अग्रवाल के साथ में शादी रचा ली थी. शादी के बाद में एक पार्टी में उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर रवि से हुई. जो एक्ट्रेस को मुंबई लेकर गए. लेकिन जब ससुराल वाले एक्टिंग के खिलाफ हुए तो पति ने सपोर्ट किया और घर भी छोड़ दिया. लेकिन बाद में फिल्म हमराज से वह पॉपुलर हो गई. इस फिल्म के बाद उनकी सारी फिल्में फ्लॉप जाने लगी. अपनी लग्जरी लाइफ छोड़कर उन्हें गरीबी में जीना पड़ा और पैसों की तंगी के चलते पति से भी झगड़े होने लगे.

पहली फिल्म के बाद लगातार फ्लॉप दे रही थी एक्ट्रेस

दूसरी तरफ विमी की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी. उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया था. उनकी प्रोफेशनल लाइफ, निजी जीवन पर भारी पड़ गई. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पति पहले से ही विमी के सहारे पर जी रहे थे.लेकिन एक्ट्रेस फिल्मों में अच्छे से कम नहीं कर पा रही थी. इसके बाद पति से झगड़ा होने लगे और बाद में तलाक हो गया.

पति से हुआ तलाक तो प्रोड्यूसर से हुआ प्यार

जब विमी का तलाक शिव अग्रवाल से हुआ तो बाद में उन्हें मामूली प्रोड्यूसर कहे जाने वाले जॉली से प्यार हो गया. लेकिन यही एक्ट्रेस की सबसे बड़ी भूल रही. दरअसल, जॉली, विमी को काम दिलाने के बहाने से प्रोड्यूसर्स के साथ में सोने भेजने लग गया था. उसी ने एक्ट्रेस को शराब की लत लगा दी थी. खबरों के अनुसार जॉली एक्ट्रेस को प्रॉस्टिट्यूशन करवाने के लिए उन्हें टॉर्चर करने लगा था.

10 सालों में विमी का करियर हुआ बर्बाद

जिसके चलते 10 सालों के अंदर ही विमी का पूरा करियर तबाह हो गया और उन्हें अकेले जिंदगी काटने पर मजबूर होना पड़ा. एक्ट्रेस की मौत उनकी जिंदगी से भी बहुत ज्यादा बुरी थी. विमी डिप्रेशन में थी और शराब के नशे में डूबे रहती थी. 34 साल की उम्र में उनका लिवर खराब हो गया. बाद में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और जॉली उन्हें नानावटी हॉस्पिटल में जनरल वार्ड में भर्ती करवाकर वहां से भाग गया. इस अस्पताल में 22 अगस्त 1977 में उनकी मृत्यु हो गई.

ठेले पर ले जाया गया था शव

विमी ने इंडस्ट्री के अंदर अर्श से फर्श तक का मंजर देख लिया था. उनकी कहानी जो भी सुनता तो पैरों तले उसकी जमीन खिसक जाती. उनकी एक फिल्म का गाना था 'तुम अगर साथ देने का वादा करो' लेकिन नीचे जिंदगी में कभी भी उनके साथ किसी ने नहीं दिया. यहां तक कि उनकी मौत हो गई तो उनकी अर्थी को कंधा देने के लिए भी कोई नहीं था. उन्हें ना तो कोई शमशान घाट तक पहुंचने वाला था. इसीलिए कभी लग्जरी कारों में घूमने वाली एक्ट्रेस के शव को ठेले में रखकर शमशान घाट ले जाया गया था.

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X