टीवी से 35 लाख महीना कमाकर भी खुश नहीं था ये एक्टर, फिल्मों के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, पत्नी से लेना पड़ता था उधार

Why Vikrant Massey Quit Tv Industry: विक्रांत मैसी अभी के समय पर बॉलीवुड के एक बेहतरीन कलाकार बन चुके हैं और आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्मों में आने से पहले विक्रांत मैसी ने टीवी इंडस्ट्री पर भी काम किया है।
दरअसल आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने फिल्म 'लुटेरा' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को पूरी तरीके से पीछे छोड़ दिया। अनफिल्टर्ड बाई समदीश पॉडकास्ट के दौरान विक्रांत मैसी ने इस पर बात भी की।
विक्रांत मैसी ने इस पर बात करते हुए बताया था कि टीवी इंडस्ट्री पर वह काम करके तकरीबन महीने के 35 लाख रुपए कमा रहे थे। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्तों को घर पर खाने के लिए बुलाया था। हालांकि उनके दोस्तों ने घर के बुरे हाल को देखने के बाद में अपना इरादा बदल दिया और यही से एक्टर को यह पता चल गया था कि पैसा कमाना ही इज्जत कमाने का एक मात्र जरिया होता है।
विक्रांत मैसी ने इस पर बात की और कहा कि "जब मैंने टीवी में काम किया तो बहुत पैसा कमाया। 24 साल की उम्र में मैं अपना पहला घर खरीद चुका था। हर महीने मुझे 35 लाख रुपए मिलते थे और यह मुझ जैसे इंसान के लिए बहुत ज्यादा थे। जिसने बहुत ज्यादा गरीबी देखी है। घर खरीदने से लेकर कर्ज चुकाने और माता-पिता को बेहतर जिंदगी देने के बाद में मैं शांति से सो नहीं पता था।"
एक्टर ने बताया कि "फिर मैंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया था क्योंकि अच्छा काम मुझे ज्यादा जरूरी लगा।" विक्रांत बताते हैं कि टीवी छोड़ने के बाद में उनकी सेविंग भी पूरी तरीके से खत्म हो गई थी और शीतल ठाकुर यानी कि उनकी पत्नी उनको फिल्मों के ऑडिशन पर जाने के लिए उधार पैसे दिया करती थी।


Click it and Unblock the Notifications











