मां सिख, पिता हैं ईसाई, भाई ने अपनाया इस्लाम, Vikrant Massey के परिवार के बारे में सुन घूम जाएगा दिमाग़

Vikrant Massey

Vikrant Massey On Religion: 12वीं फेल से फेमस हुए एक्टर विक्रांत मैसी किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में फैंस को काफी पसंद भी आती है और आपको बता दें कि वह अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग की वजह से भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।

अब इसी बीच विक्रांत मैसी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और इसमें वह धर्म को लेकर अपने विचार रखते हुए नजर आ रहे हैं। जब विक्रांत, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे तब उन्होंने अपने परिवार और धर्म को लेकर बात की थी। साथ ही बताया था कि उनके माता-पिता और भाई सब ने अलग-अलग धर्म अपनाया हुआ है।

विक्रांत मैसी वायरल हो रही वीडियो में रहते हुए नजर आते हैं कि "मेरी मां सिख परिवार में जन्मी थी और वह बिंदी लगाकर वहां पर खड़ी हुई है। मेरे पिता 6 बार वैष्णो देवी जा चुके हैं। वो ईसाई परिवार में जन्मे थे। लेकिन वो हफ्ते के 2 दिन चर्च भी जाते हैं। मेरे खुद के घर में मंदिर है। मेरे बेटे का नाम भी वरदान है।"

विक्रांत मैसी आगे बात करते हुए कहते हैं कि "यही हिंदुस्तान का फैब्रिक है। मेरे भाई ने इस्लाम धर्म अपनाया हुआ है। वो लक्ष्मी पूजा करता है, दिवाली हम साथ में बनाते हैं और होली भी साथ में मनाते हैं। ईद के वक्त में हम उसके यहां पर जाते हैं और उसके घर पर बनी हुई बिरयानी भी खाते हैं।"

अब लगातार विक्रांत मैसी का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और लगातार लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अभी का सबसे बेहतर एक्टर है। एक दूसरा यूजर मजे लेते हुए कहता है कि घर है या फिर सेकुलर सिटी।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X