इस हॉरर फिल्म से डायरेक्टर ने लॉन्च किए थे 6 कलाकार, लगाया 6 करोड़ का दांव

हॉरर फिल्म को दर्शकों द्वारा कई बार काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर जो रहस्य में म्यूजिक होता है वह दर्शकों को और भी ज्यादा पसंद आता है। आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड में अच्छे नए कलाकारों को मौका दिया। इस फिल्म को डायरेक्ट द्वारा बहुत ही अलग अंदाज में पेश किया गया था और इसने लागत से ज्यादा कमाई भी की।
अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं विक्रम भट्ट की फिल्म हॉरर स्टोरी की। इस फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी जो की एक पुरानी भूतिया इमारत में जाते हैं। इस फ़िल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें हसन जैदी, रविश देसाई, निशांत मलकानी, करण कुंद्रा, राधिका मेनन, अपर्णा बाजपाई, शीतल सिंह और नंदिनी वेद्य को इस फिल्म में लॉन्च किया गया था।
इन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द इस फिल्म की कहानी घूमती रहती है। जिसमें कुछ ऐसे होते हैं जो की शैतानी ताकतों का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि इस फिल्म को 6 करोड़ के बजट में बनाया गया था और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की थी। विक्रम भट्ट एक पूरे हॉरर फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमे कोई गाना या फिर रोमांटिक सीन ना हो।
इसीलिए विक्रम भट्ट ने इस तरीके की कहानी को पेश किया और इसमें 7 दोस्त एक पुरानी भूतिया इमारत में घुस जाते हैं। हालांकि शैतान उनसे ज्यादा ताकतवर होता है और एक के बाद एक सभी दोस्तों को मार देता है। हालांकि एक दोस्त को पता चल जाता है की शैतानी रूह का सफाया कैसे होना है और उसने अंत में उसका सफाया कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











