जब विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर बनाई थी ये फिल्म, क्या आपने देखी?

Vikram Bhatt, Sushmita Sen

विक्रम भट्ट को फिल्मी दुनिया का एक जाना माना नाम माना जाता है। बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल जीवन से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कभी भी वह अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने को लेकर हिचकिचाते नहीं है। सुष्मिता सेन से लेकर अमीषा पटेल के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी इसमें शामिल है। उन्होंने यह भी बताया था कि अपनी भावनाओं को विक्रम ने फिक्शनलाइज्ड किया और इस पर उनका पूरा का पूरा अधिकार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रम भट्ट ने सिद्धार्थ कारण के शो के दौरान काफी सारे खुलासे किए। यहां पर उन्होंने अपनी फिल्म और लाइफ को लेकर भी बात की। जब सिद्धार्थ ने उनसे सवाल किया कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म अनकही उनकी जिंदगी पर आधारित थी? जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि काफी हद तक, मैं यही कहूंगा कि यह सेमी फिक्शनलाइज्ड फिल्म थी। इसके बाद विक्रम से सवाल किया गया कि क्या ये फिल्म सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते पर आधारित बनाई गई थी?

इस सवाल पर विक्रम भट्ट ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह सुष्मिता और मेरी पत्नी के साथ मेरी सिचुएशन पर आधारित बनाई गई थी। यह घटना पर आधारित नहीं थी। कई बार आप एक इमोशन ले लिया करते हो और इसे फिक्शनलाइज्ड किया करते हो। इसीलिए यह फिक्शन की दुनिया में असली भावनाओं पर आधारित बनाई गई थी।

सिद्धार्थ ने विक्रम से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उनकी पत्नी अदिति को इस पर कोई भी आपत्ति नहीं हुई थी? जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा की फिल्म में मैंने सिर्फ खुद को दोष दिया ना कि सुष्मिता और मेरी एक्स वाइफ के किरदार को। इसमें अपसेट होने वाली क्या बात है। मुझे खुद को दोष देने का पूरा हक है। जब उनसे पूछा गया कि सुष्मिता सेन इस पर अपसेट हुई थी कि नहीं तो इस पर विक्रम ने जवाब दिया कि पता नहीं। मैंने उनसे कभी भी इस बारे में नहीं पूछा। लेकिन मेरी जिंदगी और मेरी कहानी पर मेरा पूरा अधिकार है ना कि किसी और की जिंदगी पर।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ में अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी और कहा था कि उन्होंने हर रिश्ते से कुछ ना कुछ सीख ली है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में आने से पहले सभी लोग अपने अनुभवों को तय करके आया करते हैं और उनसे सीख लिया करते हैं। विक्रम भट्ट ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी करने का पछतावा उन्हें बिल्कुल भी नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: vikram bhatt sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X