विकास दिव्याकीर्ति सर का फेवरेट स्टूडेंट, IAS बनते ही LBSNAA ट्रेनिंग में चला बैठा महिला से अफेयर और फिर..

IAS Ravi Kumar Sihag IAS Ishita Rathi Love Story: देश के सबसे लोकप्रिय आईएएस ऑफिसर में से रवि सिहाग है। रवि सिहाग अपने हैंडसम अंदाज के साथ साथ अपने स्ट्रगल और द्रढ फैसलों के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही खुद विकास दिव्याकीर्ति सर भी बता चुके हैं कि रवि सिहाग उनके फेवरेट स्टूडेंट हैं।

IAS Ravi Kumar Sihag IAS Ishita Rathi Love Story

रवि सिहाग का चौथा प्रयास

राजस्थान के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले रवि सिहाग ने अपने चौथे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया। उनकी कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कई बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानते।

IAS ही था सपना

रवि ने अपनी पढ़ाई हिंदी माध्यम से की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उनका लक्ष्य शुरू से ही IAS बनना था। पहले प्रयास में उन्हें अच्छी रैंक मिली और सरकारी सेवा भी मिली, लेकिन वह IAS नहीं बन पाए। दूसरे प्रयास में भी चयन हुआ, फिर भी उनका सपना अधूरा रहा। तीसरे प्रयास में तो वे मुख्य परीक्षा तक भी नहीं पहुंच सके। यह समय उनके लिए कठिन था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी।

विकास दिव्यकीर्ति के फेवरेट स्टूडेंट

आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने शानदार रैंक हासिल की और IAS अधिकारी बन गए। उनकी सफलता पर उनके शिक्षक और मार्गदर्शक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने भी खुशी जताई। रवि का कहना है कि लगातार मेहनत, सही दिशा में तैयारी और खुद पर विश्वास बहुत जरूरी है। असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए।

रवि सिहाग की खास बात ये है कि वो हिंदी के साथ सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले शख्स हैं। विकास दिव्यकीर्ति खुद कई बार अपने इंटरव्यू में रवि सिहाग और उनके मार्कशीट के जिक्र कर चुके हैं।

रवि सिहाग की लव स्टोरी

कुछ ही समय पहले रवि सिहाग ने शादी की है और उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। रवि सिहाग ट्रेनिंग के दिनों से ही प्यार में पड़ चुके थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिलेशन को जगजाहिर नहीं किया। रवि सिहाग अपने ही बैच की IAS इशिता राठी को दिल दे चुके थे। हाल ही में इन दोनों में बेहद शानदार तरीके से शादी की है।

कौन है इशिता राठी

इशिता राठी की बात करें तो वो बागपत, उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं। फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है। उनकी मां, मीनाक्षी राठी, सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) हैं, और उनके पिता, इकबाल राठी, हेड कांस्टेबल हैं। इशिता राठी का एक छोटा भाई है।

इशिता ने अपनी स्कूली शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज, दिल्ली से पूरी की। उन्होंने ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स (ऑनर्स), लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से किया और इसके बाद MA (इकोनॉमिक्स), मद्रास स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, चेन्नई से पूरा किया। इशिता ने UPSC 2021 में तीसरे प्रयास में AIR 8 हासिल किया और IAS अधिकारी बनीं। उनका कैडर AGMUT है और वर्तमान में वह Sub Collector (Revenue) (North), Puducherry के पद पर कार्यरत बताई जा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X